22 अगस्त 2019 के शुभ मुहूर्त

* 22 अगस्त 2019, गुरुवार के मुहूर्त 
 
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
 
ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, अयन- दक्षिणायन, मास- भाद्रपद, पक्ष- कृष्ण, मु. मास- जिल्हेज।
 
संवत्सर नाम- परिधावी।
 
ऋतु- वर्षा।
 
तिथि- सप्तमी। 
 
नक्षत्र- भरणी।
 
शुभ समय- 4:53 से 5:39 तक, दोपहर 2:47 से 03:48 तक।
 
दिशा शूल- दक्षिण।
 
सुझाव- आज का दिन बहुत शुभ है अत: प्रात: स्नान कर उत्तर दिशा की ओर मुंह करके गणेशजी एवं ऋद्धि- सिद्धि माता का ध्यान करें। गणेशजी को गुड़ या गुड़ के मिष्ठान्न का भोग लगाएं एवं कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करें।

ALSO READ: जन्माष्टमी 2019 के शुभ मुहूर्त : मात्र 10 रुपए के विशेष भोग से प्रसन्न होंगे श्रीकृष्ण

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी