22 अप्रैल : सूर्य और गुरु की युति से बदल जाएंगे हालात, किसे मिलेगा कष्ट, किसे मिलेगी राहत

शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (12:22 IST)
Surya guru ki yuti ka fal: 14 अप्रैल 2023 सूर्य का मेष राशि में प्रवेश होगा और इसके बाद 22 अप्रैल को प्रात: 03:33 पर बृहस्पति का मेष में गोचर होगा। दोनों ही ग्रह मंगल की मेष राशि में गोचर करके शानदार योग बनाएंगे। मेष राशि में सूर्य और गुरु अर्थात बृहस्पति ग्रह की यह युति करीब 12 वर्ष बाद हो रही है जिसके चलते 6 राशियों की धन संबंधि समस्या समाप्त हो जाएगी।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि में सूर्य और गुरु की युति प्रथम भाव में होगी। यह दुर्लभ संयोग जब रहेगा तो आप हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। आपमें ऊर्जा में वृद्धि होगी। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संभावना है कि वेतनवृद्धि के साथ आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में मनचाहा मुनाफा मिलेगा।
 
2. वृषभ राशि:आपकी राशि के 12वें भाव में ये युति बनी है जो विदेश यात्रा या विदेश से संबंधित कोई कार्य में आपको मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा। कर्ज में राहत मिल सकती है। भूमि, भवन या वाहन खरीद सकते हैं। सेहत भी अच्‍छी रहने की संभावना है।
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के 11वें में यह युति बन रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
 
4. कर्क राशि : आपकी राशि के दशम भाव में युति बन रही है जो कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगी। नौकरी के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होने के योग बनेंगे। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।
 
5. सिंह राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में युति बन रही है जो भाग्य को जागृत करेगी। हर क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में आप तरक्की करेंगे और व्यापारी हैं तो आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। पिता से संबंधों को मजबूत बनाकर रखें।
6. कन्या राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में यह गोचर शुभ फल प्रदान करेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि के योग भी बनेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी या व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
7. तुला राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में सूर्य और गुरु की युति से बहुत लाभ होगा। विपरीत राजयोग के चलते सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे। आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने के प्रबल संभावना है। आय के नए साधन विकसित होंगे। व्यापार में दोगुनी सफलता मिलेगी।
 
8. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के छठे भाव में इस युति के बनने से सेहत में सुधार होने की संभावना है। शत्रुओं से भी आपको निजात मिलेगी। हालांकि आपको वाद विवाद से दूर रहना होगा और अपने काम पर ध्यान देना होगा।
 
9. धनु राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में यह युति बन रही है जो कि मिलाजुला परिणाम देगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में भी सोच समझकर कार्य करें।
 
10. मकर राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में यह युति बन रही है जोकि प्रॉपर्टी में लाभ देगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग बनाएगी। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि हो सकती है। व्यापारी है तो मुनाफा बढ़ जाएगा।
 
11. कुंभ राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में यह युति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में संयम से काम लेना होगा। वाणी पर कंट्रोल करें और समय पर कार्य पूर्ण करें।
 
12. मीन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में में यह युति बन रही है। आपकी वाणी और संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। बचत में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में मुनाफा मिलेगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी