शुक्र देव आज बदल रहे हैं घर, हम सब पर होगा बहुत बड़ा असर

बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (12:02 IST)
Shukra grah ka rashi parivartan : आज यानी 27 अप्रैल 2022 बुधवार से शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेंगे। धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के इस ग्रह के गोचर से सभी के जीवन पर असर पड़ेगा। आओ जानते हैं कि 12 राशियों के लिए क्या है खास।
 
 
शुक्र का मीन राशि में गोचर 12 राशियों पर होगा असर- (Venus transit in Pisces Horoscope of 12 zodiac signs Astrology):
 
मेष राशि (Aries) : यह गोचर मिलेजुले परिणाम वाला सिद्ध होगा। आपको जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बन सकते हैं और व्यापारी हैं तो यह गोचर फलदायी साबित हो सकता है। परिवार की दृष्टि से खुशियों का माहौल रहेगा।
 
वृ‍षभ राशि (Taurus) : आर्धिक दृष्टि से यह गोचर अच्छा है। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो अच्छा मुनाफा मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
 
मिथुन राशि (Gemini) : करियर और नौकरी के लिहाज से यह बहुत उत्तम रहेगा। नाम और प्रसिद्धि के साथ ही धन भी मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति, व्यापार में मुनाफा प्राप्त होगा। आय के माध्यम बढ़ेंगे। परिवार में थोड़ा बहुत तनाव और चिंता का सामना करना पड़ सकता है। 
 
कर्क राशि (Cancer) : आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। नौकरीपेशा हैं तो वेतन वृद्धि और पदोन्नति के योग हैं। व्यापारी हैं तो अच्‍छा लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। पैत्रक संपत्ति से लाभ अर्जित कर सकते हैं। परिवार में सभी से संबंध बेहतर होंगे।
 
सिंह राशि (Leo) : इस गोचर से आपको कार्यक्षेत्र में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा हैं तो वाद विवाद से दूर रहें और व्यापारी हैं तो किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से पहले सोच समझ लें। करियर में भी आपको सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा। आपके खर्चें बढ़ जाएंगे। पत्नि की सेहत का ध्यान रखें।
Venus transit in Pisces
कन्या राशि (Virgo) : दांपत्य जीवन में खुशी मिलेगी और संबंध मजबूत होंगे। साझेदारी के व्यापार में अच्छा लाभ अर्जित कर पाने में सफल होंगे। नौकरी में भी यह समय अनुकल है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय अच्छा है।
 
तुला राशि (Libra) : इस दौरान मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो वाद विवाद से दूर रहें। परिवार में भी लड़ाई-झगडे से बचें। धैर्य और समझदारी से काम लें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा लेकिन आपको उसकी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। 
 
धनु राशि (Sagittarius) : आपकी सुख सुविधाओं में विस्तार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। करियर में सफलता मिलेगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी या व्यापार के लिए यह समय शुभ है।
 
वृश्चिक राशि (Scorpio) : करियर, शिक्षा और नौकरी में उन्नति हो सकती है लेकिन गारंटी नहीं। वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। छात्रों के लिए अनुकूल समय हो सकता है। व्यापारी हैं तो लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। निवेश के लिए अनुकूल समय है। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होने की संभावना है। हालांकि शुक्र का यहां फल मिलाजुला ही रहता है।
 
मकर राशि (Capricorn) : भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों से रिश्ते मजबूत होंगे।
 
कुंभ राशि (Aquarius) : करियर में सफलता अर्जित करेंगे। नौकरी में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। व्यापारी हैं तो अच्छी वृद्धि हासिल करेंगे। आपके खर्चें कुछ बढ़ सकते हैं लेकिन आप अतिरिक्त साधनों से धन कमाने में सफल होंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
 
मीन राशि (Pisces) : आपके स्वभाव में बदलावा होगा। लोगों को आकर्षित करने की क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप चमत्कारिक रूप से सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। आप खुद पर ज्यादा खर्च करेंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। गोचर अवधि के दौरान सकारात्मक बदलावा देखने को मिलेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी