परीक्षा में सफलता के लिए प्रभु राम के अचूक मंत्र...

- आचार्य संजय
FILE

किसी भी कक्षा की परीक्षा या प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए इन अचूक मंत्रों का पाठ करने से सफलता की संभावना बेहद प्रबल हो जाती हैं।

स्नान कर प्रात:काल में स्वच्छ और शुद्ध आसान पर बैठकर भगवान राम का चित्र स्थापित करें। उन्हें चंदन लगाकर इस मंत्र का 108 बार जाप करें।

आगे पढ़ें किस मंत्र का करें जप....


FILE


यह मंत्र दिलाएगा आपको परीक्षा में सफलता :-

जेहि पर कृपा करहिं जन जानि।
कवि उर अजिर नचावहिं वानी॥
मोरि सुधारहिं सो सब भांति।
जासु कृपा नहिं कृपा अघाति

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पढ़ें निम्न मंत्र


FILE


प्रभु राम का स्मरण करने मात्र से बड़ी-बड़ी कठिनाइयां पार हो जाती है। पढ़ाई में सफलता और आत्मविश्वास के लिए फिर इस मंत्र का 108 बार जप करें : -

गुरु गृह पढ़न गए रघुराई।
अलप काल विद्या सब पाई॥

(समाप्त)

वेबदुनिया पर पढ़ें