श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज कहते हैं। जनमानस में यह हरियाली तीज, श्रावणी तीज, कजली तीज या मधुश्रवा तीज के नाम से जानी जाती है।
इस दिन निम्न मंत्र का जाप करना अति फलदायक होता है।
* गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया।
मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।।
बुंदेलखंड के जालौन, झांसी, दनिया, महोबा, आदि क्षेत्रों में इस दिन को हरियाली तीज के नाम से व्रतोत्सव के रूप में मनाते हैं।