सोमवार : कैसे करें शिव की आराधना, जरूर पढ़ें यह दुर्लभ शिव मंत्र...

- सुबह स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा के लिए पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठें।
 
- किसी शिवालय में जाकर गंगा या पवित्र जल से जलधारा अर्पित करें। किसी विद्वान ब्राह्मण से दूध, जल, शहद, घी और शक्कर से शिव अभिषेक कराया जाना भी श्रेष्ठ है।
 
- शिव के साथ शिव परिवार की चंदन, फूल, गुड, जनेऊ, चंदन, रोली, कपूर से यथोपचार पूजा और अभिषेक पूजन करना चाहिए।
 
- भगवान शिव को सफेद फूल, बिल्वपत्र, धतूरा या आंकडे के फूल भी चढ़ाएं। 
 
सोमवार को शिव को कच्चे चावल पूजा में चढ़ाकर यह दुर्लभ शिव मंत्र बोलें व शिव की आरती धूप, दीप व कर्पूर से करें -
 
शिव मंत्र... 
 
नमो निष्कलरूपाय नमो निष्कलतेजसे।
नम: सकलनाथाय नमस्ते सकलात्मने।।
नम: प्रणववाच्याय नम: प्रणवलिङ्गिने।
नम: सृष्टयादिकर्त्रे च नम: पञ्चमुखाय ते।।
 
- शिव स्त्रोतों और स्तुति का पाठ करें।


ALSO READ: सोमवार को चंद्रदेव के यह मंत्र पढ़ें और पाएं ऐश्वर्य का वरदान
ALSO READ: जॉब में प्रमोशन पर आपका भी है हक.... यह उपाय आजमा कर देखें
ALSO READ: मनचाहा प्यार पाने के 21 शुभ और असरकारी टोटके

वेबदुनिया पर पढ़ें