वसंत पंचमी पर आजमाएं ये अचूक मंत्र...

वीणावादिनी मां सरस्वती की आराधना का पर्व है वसंत पंचमी। इस दिन विद्या और बुद्धि प्राप्ति के अलावा अपने संकटों के नाश के लिए भी सरस्वती देवी से प्रार्थना की जा सकती है। आइए जानते हैं वसंत पंचमी पर किए जाने वाले अचूक उपाय... 





 
 
पाठकों के लिए प्रस्तुत है अचूक उपाय -
 
1. बुद्धि में विकास के लिए वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पेठा या कोई भी फल अर्पित कर निम्न मंत्र का सस्वर जाप करना चाहिए।
 
मंत्र - ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महा सरस्वत्यै नम:’ 


 

जो लोग सरस्वती के कठिन मंत्र का जप नहीं कर सक‍ते उनके लिए प्रस्तुत है मां सरस्वती का सरल अष्टाक्षर मंत्र। इस मंत्र का पाठ नित्य करने से विद्या और बुद्धि में वृद्धि होती है। यह मंत्र देवी सरस्वती का मूल मंत्र है : -
 
'शारदा शारदाभौम्वदना। वदनाम्बुजे।
सर्वदा सर्वदास्माकमं सन्निधिमं सन्निधिमं क्रिया तू।'
 
* श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै स्वाहा।
 
- जब भी देवी सरस्वती की पूजा करें तथा भोग अर्पित करें तो इस मंत्र का जाप 108 बार अवश्य करें। यह मंत्र हर विद्यार्थी को परीक्षा दिलाने में और उनकी बुद्धि को पढ़ाई में एकाग्रता लाने का कार्य कर‍ता है।


 
 

 


3. अगर कोई व्यक्ति संगीत के क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं, तो मां सरस्वती का ध्यान करके इस मंत्र का जाप करें तथा मां को शहद का भोग लगा कर उसे प्रसाद के रूप में वितरित करें।
 
मंत्र- ‘ह्रीं वाग्देव्यै ह्रीं ह्रीं’ 
 
इन मंत्रों के द्वारा आप विद्या, बुद्धि तथा हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। 


वेबदुनिया पर पढ़ें