सोमवती अमावस्या : जानिए क्या करें इस दिन....

जो अमावस्या सोमवार को पड़ती हैं उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य तथा चन्द्रमा एक सीध में स्थित होते हैं। इसी कारण यह पर्व विशेष पुण्य फल वाला माना गया हैं। 
 

 

* सोमवती अमावस्या स्त्रियों का प्रमुख व्रत हैं और सोमवार चन्द्रमा का दिन हैं। 

* सोमवती अमावस्या पर नदी एवं घाटों पर स्नान करना, अर्घ्य देना एवं दान देना सर्वश्रेष्ठ माना जाता हैं। 


 
* खास तौर पर इस दिन मौन रहकर स्नान ध्यान करने से सहस्त्र गोदान का पुण्य फल मिलता हैं। 
 
* पितृस्तोत्र या पितृसूक्त का पाठ करना चाहिए।  

* सोमवती अमावस्या पर पीपल पूजन एवं पीपल की 108 बार परिक्रमा तथा विष्णु के पूजन का नियम हैं। 


 
 
* प्रत्येक अमावस्या के दिन दक्षिणाभिमुख होकर दिवंगत पितरों के लिए पितृ तर्पण करना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें