संक्रांति पर सूर्यदेव को इन 8 उपायों से करें प्रसन्न, बन जाएंगे धनवान

* मकर संक्रांति : सूर्यदेव की कृपा पाना है तो करें ये 8 उपाय... 
 
सूर्य सभी ग्रह-नक्षत्रों के अधिपति हैं। किसी भी ग्रह को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है कि सूर्य को प्रसन्न कर लिया जाए। सूर्य प्रबल होने से उच्च पद, धन-दौलत और सम्मान की प्राप्ति होती है। सूर्यदेव को सिंह राशि का स्वामी ग्रह भी माना गया है।
 
आइए जानते हैं सूर्य को प्रसन्न करने के अचूक और प्राचीन उपाय- 
 
* सूर्य का रत्न माणिक्य माना जाता है। जिनका सूर्य कमजोर है उन्हें किसी विद्वान ज्योतिष की सलाह के अनुसार माणिक धारण करना चाहिए।
 
* सूर्य की प्रिय वस्तुएं गाय, गुड़ और लाल वस्त्र आदि हैं। तांबे और सोना को सूर्य का प्रिय धातु माना गया है।
 
* शास्त्रों में सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रविवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। 
 
* रविवार के दिन गेहूं और गुड़ गाय को खिलाने या किसी ब्राह्मण को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जातक की कुण्डली में सूर्य मजबूत होता है।
 
* विष्णु पुराण के अनुसार रविवार के दिन सूर्यदेव को आक का एक फूल श्रद्धापूर्वक अर्पित करने से मनुष्य को 10 सोने के सिक्के जैसा फल मिलता है। मान्यता है कि आक के फूल को चढ़ाने से जातक को अपार धन की प्राप्ति होती है।
 
* भगवान सूर्य को खुश करने के लिए रात के समय कदम्ब और मुकुर के फूल अर्पित करना श्रेयस्कर माना जाता है। 
 
* स्मरण रहे कि सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए बेला का फूल ही एक ऐसा फूल है जिसे दिन या रात किसी भी वक्त चढ़ा सकते हैं। 
 
* जातक को भूलकर भी गुंजा, धतूरा, अपराजिता और तगर जैसे कुछ फूल सूर्यदेव को कदापि नहीं चढ़ाना चाहिए। इसका भारी दुष्परिणाम होता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी