प्रयोग - 6 इस प्रयोग में साधक को लाल वस्त्र पहनकर रात को घी का दीपक जलाकर नित्य 10 हजार मंत्र का जप करना चाहिए। इस प्रकार 21 दिन तक मंत्र का जप करने से कर्णपिशाचिनी साधना सिद्ध हो जाती है। पाठकों से निवेदन है कि किसी भी प्रकार का प्रयोग आजमाने से पूर्व वेबदुनिया पोर्टल में वर्णित कर्णपिशाचिनी साधना प्रयोग अवश्य पढ़ें।
मंत्र - ओम् भगवति चंडकर्णे पिशाचिनी स्वाहा
प्रयोग-7
कर्णपिशाचिनी के पूर्व में वर्णित प्रयोगों की तुलना में यह प्रयोग सबसे अधिक पवित्र और महत्वपूर्ण है। कहा जाता है कि स्वयं वेद व्यास जी ने इस मंत्र को इसी विधि द्वारा सिद्ध किया था।
सबसे पहले आधी रात को (ठीक मध्यरात्रि) को कर्णपिशाचिनी देवी का ध्यान करें। फिर लाल चंदन (रक्त चंदन) से मंत्र लिखें। यह मंत्र बंधक पुष्प से ही पूजा जाता है। 'ओम अमृत कुरू कुरू स्वाहा' इस मंत्र से लिखे हुए मंत्र की पूजा करनी चाहिए। बाद में मछली की बलि देनी चाहिए।
चेतावनी - यह मंत्र साधनाएँ आसान प्रतीत होती हैं किंतु इनके संपन्न करने पर मामूली सी गलती भी साधक के लिए घातक हो सकती है। साधक इन्हें किसी विशेषज्ञ गुरु के साथ ही संपन्न करें। पाठकों को जानकारी दी जाती है कि कर्णपिशाचिनी साधना के प्रयोगों की श्रृंखला अब संपूर्ण हो रही है।