राशिफल

कुंभ
जुनून से कुछ भी संभव करना जानते हैं। पेशेवर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल होगा। पैसे से संबंधित मामलों में गंभीरता रखें। वित्तीय हेरफेर का शिकार हो सकते हैं। घरेलू मामले को समय रहते शांत कर लें। घर की शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण है। जीवनसाथी का सपोर्ट हौसला बुलंद रखेगा। सेहत संबंधी संकेतों पर ध्यान देना होगा। रेगुलर चेकअप के लिए वक्त निकालें। दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बनने वाला है। रियल स्टेट के डील में धोखा हो सकता है।