राशिफल

मकर
इस राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष साहस और उत्साह से भरा होकर नौकरीपेशा लोग उन्नति के अवसर पाएंगे। आपकी काम करने की क्षमता से आप लोगों को चौंका देंगे, जो आपसे बेहतर प्रदर्शन करते हैं। अपने विरोधियों की चालों को समझने में आप सफल रहेंगे। प्रमोशन के चांस होकर मान-सम्मान भी मिलेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से आपको लाभ भी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग किसी नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आपको व्यापार में सफलता के साथ लाभ भी मिलेगा लेकिन बहुत से कामों को एकसाथ करने से बचना होगा। आपका अपने प्रति सजग रहना आपको विजय दिलाएगा। व्यापार से संबंधित की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। शेयर बाजार से अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इस राशि वालों के लिए यह वर्ष आर्थिक स्तर पर सामान्य ही कहा जा सकता है। वर्षारंभ में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने कार्यों को अंजाम देकर अपनी आर्थिक स्थिति को संभाल लेंगे। आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। बेवजह के खर्चे बढ़ने की भी संभावना है इसलिए यथासंभव धन जुटाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों को लेकर की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। साल का मध्य भाग आपके लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निवेश न करें। मित्र या सहयोगी आपको आर्थिक लाभ दिलवा सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष समयानुकूल है। इस समय किसी भी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके आप अपने को उत्तम साबित कर सकते हैं। जो जातक परीक्षा की तैयारी में हैं, उनके प्रोजेक्ट समय पर पूरे होने की संभावना है। अपने पाठ्यक्रमों के लिए आप नई योजनाएं बनाएंगे व पढ़ाई में आपका मन लगा रहेगा। मौज-मस्ती के साथ अपनी शिक्षा पर भी आपका ध्यान रहेगा। विज्ञान, कला व तकनीकी शिक्षा के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने परिश्रम से आप उचित स्थान पाने में सफल रहेंगे। इस वर्ष पारिवारिक मामलों में सामान्य स्थिति रहेगी लेकिन परिवार के करीबी लोगों से मतभेद की संभावना है। अपने गुस्से को काबू में रखना आपके लिए जरूरी है। व्यर्थ की बातों से अपना मानसिक तनाव न बढ़ाएं। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होने से आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। अगर माता-पिता को कोई पुरानी बीमारी है तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा। आपके संबंध भी उनसे बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर गांव जाने का योग बन सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा भी संभव है। संतान की उन्नति से संबंधित कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद ले सकते हैं। परिजनों को खुश करने के लिए आप कोई नई खरीददारी भी करेंगे। इस समय स्वास्थ्य से संबंधित सावधानी रखने की आवश्यकता है। कुछ यात्राएं और काम का बोझ आपको थका सकता है। हवा-पानी बदलने के लिए निकल जाएं, इससे आप काफी हल्का महसूस करेंगे। इससे मानसिक बेचैनी भी दूर हो सकती है। पेट व त्वचा संबंधी परेशानी रह सकती हैं। जहां तक हो सके, खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा। फास्ट फूड का अत्यधिक प्रयोग न करें। घर में स्वच्छता का ध्यान रखें। योग से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। स्वयं को चिंतामुक्त रखें और वाहन सावधानी से चलाएं।