राशिफल

वृश्चिक
नया साल 2021 आप सबके जीवन में खुशियों की मधुर सौगात लेकर आए यही शुभकामनाएं हैं। आइए जानते हैं कि यह वर्ष वृश्चिक राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है...। वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी क्षेत्रों में रुचि के लिए जाने जाते हैं और 2021 में आपकी यही रुचि बहुत फायदेमंद सिद्ध होगी। एक शानदार साल आपका इंतजार कर रहा है। परिवार, रोमांस हो या कारोबार हर लिहाज से यह साल आपको नई सौगात देकर जाएगा। थोड़े से अटकाव-भटकाव भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन किस्मत के सितारे इतने बुलंद हैं कि आप सेनापति बनकर उभरेंगे, यूं भी आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रहों में सेनापति की ही जिम्मेदारी निभाता है। इस साल 2021 में आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। इस साल आपमें भरपूर उत्साह, उमंग और आशा का संचार रहेगा। वर्ष 2021 के मध्य भाग में उलझनें बढ़ेंगी, लेकिन साल के अंत तक आप एक सफल व्यक्ति के रूप में सामने आएंगे। यह साल आपके सपनों को पूरा करने आया है। विदेश जाकर पढ़ाई करने का अरमान यदि आपका है, तो उसके लिए साल का अंतिम महीना शानदार दिखाई दे रहा है। रोमांस के लिहाज से इस साल वृश्चिक राशि के लिए प्यार की बहारों का मौसम है। साल 2021 आपके लिए एक खूबसूरत और यादगार साल हो सकता है, अगर आप रोमांस के सितारों के इशारे समझकर आगे बढ़ें। इस साल आपके जीवन में वह शख्स आ सकता है जिसका आपको बेसब्री से इंतजार है। रोमांस के सितारे आपके पक्ष में बने हैं और हर ग्रह आपके अनुकूल है। अगर प्यार परवान चढ़ चुका है तो इस साल आप हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी की शहनाई बज सकती है। जिनकी लाइफ में प्यार के फूल नहीं खिले हैं हो सकता है किसी यात्रा के दौरान उनकी अपने साथी से मुलाकात हो और मुलाकात नजदीकियों में बदल जाए। प्यार एक सच्चा बंधन है, इसलिए इसमें ईमानदारी रखेंगे, तो 2021 आपके लिए बहुत कमाल का रहने वाला है। साल 2021 में अप्रैल, मई, जुलाई और अक्टूबर के महीने मोहब्बत की खुशबुओं से महकेंगे। वृश्चिक राशि के विवाहित जातकों के लिए सलाह है कि जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अपने जीवन से तनाव को अलविदा कहें। यह साल एक-दूजे को समझने के लिए बेहतरीन अवसर है। साल 2021 की शुरुआत वृश्चिक राशि के लिए काफी धमाकेदार साबित होगी। आपको धन की अच्छी आवक होगी। आप उस धन को बचत के रूप में भी इकट्ठा कर पाएंगे यानी स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति 2021 में मनचाही रहने के आसार हैं। इस साल खर्चों में भी कमी रहेगी। अत: मनी मैनेजमेंट में ज्यादा समस्याएं नहीं आएंगी। 2021 के बीच में आपको धन प्राप्ति के लिए थोड़े प्रयास करने होंगे। साल के अंत तक आप समृद्धि के हर मुकाम को हासिल कर लेंगे, बस आपको ईश्वर आराधना में नियमितता रखनी होगी। शुभ ऊर्जा के लिए जरूरी है कि आप थोड़ा-बहुत समय भक्ति और पूजा में भी लगाएं। मां लक्ष्मी की कृपा इस वर्ष आप पर भरपूर दिखाई दे रही है, बस आचरण की शुद्धता बनाए रखें, छल-कपट से दूरी रखें। साल 2021 में आपको नौकरी में पूरा सम्मान मिलेगा और आपके समर्पण और लगन की तारीफ होगी। नई और अच्छी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। मार्च से अप्रैल के मध्य में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इस समय जॉब में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जून से जुलाई के मध्य नौकरी जाने का खतरा रह सकता है, इसलिए संयम और सावधानी बरतें। नवंबर के महीने में विदेश जाने के योग बनेंगे। वृश्चिक राशि के वे जातक जो व्यापार करते हैं उन्हें यह साल मनचाही तरक्की देगा। 2021 का मध्य भाग कारोबार के लिए कमजोर रहेगा, लेकिन अंतिम महीने भरपूर खुशियों का संकेत दे रहे हैं। साल की शुरुआत में सांस संबंधी परेशानी उभर सकती है। त्वचा के रोग भी हो सकते हैं। साल के मध्य भाग में आपकी सेहत हर लिहाज से बेहतरीन होगी। आप बहुत ज्यादा मेहनती हैं लेकिन इस वर्ष शरीर को भी पर्याप्त आराम देना होगा। महामारी के चलते आपको हर तरह के संक्रमण से बचने की सलाह दी जाती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं। जरूरत होने पर औषधि भी लें। सेहत अच्छी रहेगी, तभी तो आप हर तरह के सुखों का लाभ उठा सकेंगे। साल का अंत सेहत के लिहाज से सुखद है लेकिन विशेष सावधानी की सलाह दी जाती है। मन की शक्ति आपकी प्रबल है, उसी के बल पर आप तन शक्ति भी सुधारें। इस साल की बड़ी सलाह यही है आपके लिए...