राशिफल

मिथुन
यदि आपका जन्म 21 मई से 20 जून के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि मिथुन है। पूरे वर्ष शनि का भ्रमण नवम भाव में हो रहा है जो कि व्यापार और नौकरी के लिए शुभ है। मई में गुरु जब द्वादश भाव में जाएंगे तब थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है। राहु के दशम भाव में होने से नौकरी में आपको कोई गुप्त या महत्वपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि शुभ है तो नौकरी में पदोन्नति तय है लेकिन शनि कमजोर है तो नौकरी और व्यापार में उन्नति सामान्य रहेगी। तबादले के योग बनेंगे। गंभीर विषयों के अध्ययन, कानून, समाज कल्याण, वित्त प्रबंधन और रसायन शास्त्र से जुड़े क्षेत्रों में आपको परीक्षा प्रतियोगिताओं में सफलता पाने और करियर बनाने का अवसर मिलेगा। इस वर्ष घर में संतान जन्म, विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह कार्य आदि शुभ कार्य होने का प्रबल योग है। कुछ चिंताएं भी उभर सकती हैं जिसका जून तक समाधान हो जाएगा। प्रेम, रिश्‍ते और परिवार की दृष्‍टि से यह वर्ष सामान्य रहने वाला है। आपकी धन संपत्ति में इस वर्ष वृद्धि होने का प्रबल योग है। यानी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भूमि, भवन या व्यावसायिक संस्थान खरीद सकते हैं। पारिवारिक दायित्व के निर्वाह के लिए अथवा कार्य क्षेत्र में विस्तार या नवीनीकरण के लिए आपको धन या साधन की प्राप्ति में कठिनाई नहीं आएगी। शनि के नवम भाव में और द्वादश भाव में बृहस्पति के जाने से खून की कमी और आंतों की कमजोरी से हो सकती है, यदि जन्म का शनि शुभ नहीं है तो जनवरी से मई के मध्य जोड़ों में तकलीफ तथा उदर विकार एवं स्त्री रोग की संभावना है। इस पूरे वर्ष शनि का भ्रमण नवम भाव में हो रहा है जो कि नौकरी के लिए शुभ है। यदि आप मेहनत करते हैं तो 30 अप्रैल तक देवगुरु बृहस्पति आपका साथ देंगे। तब तक आप करियर या नौकरी में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि बृहस्पति देव आपकी कुंडली के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। अप्रैल के अंत तक प्रमोशन के योग भी बनेंगे। इसके बाद आपको कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा भी करना पड़ सकती है। यदि आप मेहनत नहीं करके शॉर्टकट अपनाते हैं तो वर्ष के उत्तरार्ध में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वर्ष 2024 की शुरुआत में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र के चलते व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। साझेदारी का व्यापार है तो समझदारी से काम लेना होगा। हालांकि वर्ष के मार्च के बाद व्यापार में ग्रोथ मिलेगी। मई में बृहस्पति के द्वादश भाव में जाने से व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। अक्टूबर के बाद व्यापार को लेकर नई योजना पर कार्य करें और सोच समझकर निवेश करें। शनि के नवम प्रभाव के चलते आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आचरण शुद्ध है तो शनि की कृपा बनी रहेगी। वर्ष 2024 में चौथे भाव में केतु होने से शिक्षा में रुकावट आ सकती है, लेकिन यदि आप बृहस्पति के उपाय करते हैं तो यह रुकावट दूर हो जाएगी। लगातार प्रयास करते रहने से सफलता जरूर मिलेगी। फिर चाहे वह प्रतियोगी परीक्षा हो या कोई अन्य परीक्षा। आपको बृहस्पति देव का साथ मिलेगा। आपकी राशि के अष्टम और नवम भाव के स्वामी शनि महाराज नवम भाव में रहेंगे तो वे उच्च शिक्षा में आपका सहयोग करेंगे। यानी आप रुकावटों के बावजूद डिग्री हासिल कर ही लेंगे। गुरु और शनि को साधने से विदेश में शिक्षा के योग भी बन जाएंगे। गम्भीर विषयों के अध्ययन, कानून, समाज कल्याण, वित्त प्रबंधन और रसायन शास्त्र से जुड़े क्षेत्रों में आपको परीक्षा प्रतियोगिताओं में सफलता पाने और करियर बनाने का अवसर मिलेगा। मिथुन राशि वाले गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करें या उपवास करें। केले के वृक्ष का पूजन करते रहें। बुधवार या शुक्रवार के दिन मां दुर्गा जी की आराधना करें।