मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि लाभ वाला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यापार ठीक रहेगा। नौकरी में अधिकारी से सहयोग मिलेगा। शारीरिक परेशानी आ सकती है।
दि. 5, 18 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह यात्रा लाभ वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। कृषि लाभ देगी। स्त्री कष्ट रहेगा। मामा पक्ष की चिंता रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।
दि. 12, 27 शुभ हैं, 4 अशुभ है।
रामरक्षास्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि से अच्छा लाभ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।
दि. 7, 24 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद है।
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार हानि दे सकता है। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा। उचित निर्णय के अभाव में अवरोध आ सकते हैं। परिवार का सुख मिलेगा।
दि. 14, 23 शुभ हैं, 3 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह शिक्षा उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। मांगलिक कार्य के योग हैं। संतान सुख प्राप्त होगा।
दि. 6, 18 शुभ हैं, 11अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार लाभ वाला रहेगा। नौकरी में थोड़ी परेशानी आएगी। कृषि ठीक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। माता एवं पत्नी को कष्ट रहेगा।
दि. 11, 20 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह वाहन सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारी से परेशानी आ सकती है। बुद्धि से कार्य न लेने पर हानि हो सकती है। स्त्री कष्ट रहेगा। पारिवारिक विरोध रहेगा। विद्यार्थी को समस्या रहेगी।
दि. 3, 18 शुभ हैं, 5 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को परेशानी आएगी। विदेश प्रवास के योग हैं।
दि.16, 30 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि हानि दे सकती है। नौकरी में साथियों से मतभेद की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग को उन्नति मिलेगी। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।
दि. 6, 24 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्त्री सुख का रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। भाई पक्ष से हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट रहेगा। राजनीति में व्यर्थ खर्च होगा।
दि 2, 16 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
हनुमान आराधना लाभप्रद रहेगी।
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-वाहन लाभ का रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति संभव है। पत्नी के भाग्योदय होंगे। पिता को हानि हो सकती है। स्वयं के कार्य में रुकावट आ सकती है।
दि. 4, 12 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
राहु-शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। राज्य से कार्य होंगे। वाहन से नुकसान हो सकता है। पत्नी से विरोध रहेगा। पुत्र सुख प्राप्त होंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में पदोन्नति का योग है।