इस सप्ताह की शुरुआत जितनी अच्छी होगी उतना ही अच्छा सप्ताहांत भी रहने वाला है। उद्देश्यपूर्ण कार्य में प्रगति होगी। नई योजना के अनुसार कामकाज में तेजी बनी रहेगी। आर्थिक तरक्की के भी योग बने हुए हैं। पुराने कर्ज निपटाए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ उत्साह बना रहेगा। परिवार और दांपत्य में मिलाजुला असर रहेगा। जीवनसाथी के साथ सहज प्रेम से आपसी संबंध में मजबूती आएगी। प्रॉपर्टी में हाथ डालने का समय आ गया है। यात्राएं करेंगे जो आपको और भी उत्साह से भरने वाली होगी। भाग्यशाली अंकः 3 भाग्यशाली रंगः पीला
FILE
वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई):
इस सप्ताह की अच्छी शुरुआत होने के बावजूद आपको तकलीफ देने वाले नतीजों का सामना करना पड़ेगा। नुकसान का कड़वा घूंट पीना पड़ेगा। जो जमीन-जायदाद को लेकर हो सकता है। जबकि आपका कारोबार और आमदनी का जरिया और अधिक सुदृढ़ होने वाला है। परिवार में सदस्यों के साथ खुशियों का आदान-प्रदान भी होगा। जीवनसाथी के साथ रोमांस के यादगार पल गुजार पाएंगे। छोटी यात्रा सुखद होगी और सेहत सामान्य बनी रहेगी। युवाओं में करियर को लेकर दुविधा बनी रहेगी। भाग्यशाली अंकः 22 भाग्यशाली रंगः गाढ़ा ग्रे
FILE
मिथुन (21 मई से 21 जून):
खराब सेहत और कामकाज के बोझ को लेकर सप्ताह के शुरुआती दो-तीन दिन मानसिक तनाव में गुजरेंगे। तरह-तरह की चिंताओं से काम में मन नहीं लगेगा या अड़चनें आती रहेंगी। बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए की गई यात्रा भी तकलीफदेह साबित होगी। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। अतिथियों के आगमन से आपका घरेलू बजट बिगड़ सकता है। हालांकि जीवनसाथी का नजरिया बदला हुआ रहेगा। आपकी भावनाओं को कद्र मिलेगी और आप रोमांस में ताजगी महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी में लाभ की पूरी संभावना बन रही है। भाग्यशाली अंकः 22 भाग्यशाली रंगः गाढ़ा ग्रे
FILE
कर्क (22 जून से 23 जुलाई):
थोड़े समय के लिए आपकी सेहत बिगड़ सकती है। फूड प्वाइजन की शिकायत आ सकती है। इसकी वजह से आपका कामकाज प्रभावित नहीं होगा। सहकर्मियों का साथ बना रहेगा। प्रोफेशन में बदलाव या आगे की तरक्की संभव है। अपना कारोबार करने वालों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा, जबकि दांपत्य जीवन में अविश्वास की झलक दिख सकती है। जीवनसाथी को भरोसा देना होगा। यह कहें कि उन्हें भरोसे में लेना होगा। यात्राएं जरूरी होंगी, जो थकाने वाली हो सकती है। भाग्यशाली अंकः 8 भाग्यशाली रंगः सफेद
FILE
सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त):
इस सप्ताह आपको सेहत को लेकर कोई शिकायत नहीं रहेगी, लेकिन दूसरी क्षेत्रों की उलझनों से परेशानी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रोफेशन के बदलाव को लेकर आप दुविधा में रहेंगे। आर्थिक नुकसान भी हो सकता है और कानूनी अड़चन आ सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद बना रहेगा। अतिथियों के आगमन से घर का बजट बढ़ने के साथ-साथ पुरानी बातों को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। वैसे आपके ग्रह की दशा प्रॉपर्टी के लिए लाभकारी बन गई है। इस संबंध में यात्रा करनी होगी। भाग्यशाली अंकः 17 भाग्यशाली रंगः मोतिया
FILE
कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर):
अच्छा सप्ताह है। संबंधों के सुखद संयोग और आर्थिक तरक्की की संभावनाओं के नतीजे आएंगे। जीवनयापन के लिए मधुरता और सहजता का वातावरण मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति रहेगी। प्रोफेशन को लेकर तनाव रह सकता है। नए अनुबंध पाने के लिए जोड़-तोड़ करनी पड़ सकती है। दूसरी तरफ पारिवारिक और निजी जीवन खुशियों से भरा होगा। लंबे समय बाद कई लोगों से मिलने की खुशी मिलेगी। कारोबार या प्रॉपर्टी के संबंध में यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम में मधुरता आएगी। भाग्यशाली अंकः 4 भाग्यशाली रंगः गाढा़ ब्ल्यू
FILE
तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर):
मिलेजुले असर वाले इस सप्ताह में कुछ अप्रत्याशित खुशियां भी मिलेंगी। साथ में कुछ कड़वे घूंट भी पीने पड़ सकते हैं। अच्छी सेहत और बेहतरीन संभावनाएं हैं। यदि समय का सदुपयोग कार्य की प्राथमिकता के आधार पूरा किया गया, तो अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। प्रोफेशन में तरक्की के योग बने हुए हैं। जमीन-जायदाद में पूंजी निवेश करना लाभप्रद रहेगा। मकान या वाहन की खरीद हो सकती है। परिवार के छोटे सदस्यों की मांगें पूरी कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा जगहों पर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाग्यशाली अंकः 5 भाग्यशाली रंगः तोते का रंग
FILE
वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर):
बुरे सप्ताह में खुद को संभालना उतना ही जरूरी होगा, जितना कि अपने कारोबार और सहकर्मियों को। मुश्किलें आएंगी, इसका अर्थ यह नहीं कि सबकुछ खत्म हो जाएगा या फिर आगे का रास्ता ही बंद हो जाएगा। परेशानी काम के बोझ को लेकर होगी। पैसे के रुकने से कुछ काम प्रभावित होगा। दांपत्य में तनाव आ जाएगा और प्रेम की मधुरता में कमी आ जाएगी। इस सप्ताह आपको बदलाव को दर्शाने वाले निर्णय लेने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी में हाथ डालने के लिए सही समय नहीं है। यात्रा में भी आपको नुकसान उठान पड़ सकता है। भाग्यशाली अंकः 15 भाग्यशाली रंगः लाल
FILE
धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर):
स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं होगा और आर्थिक स्थिति भी जस की तस बनी रहेगी। व्यावसयिक स्तर पर नई सोच पर पहल करने के लिए योजनाएं बनाएंगे, लेकिन कुछ मुद्दे को लेकर योजना साकार रूप नहीं ले पाएगी। इस सिलसिले में की गई यात्रा का लाभ शायद ही मिल पाए। नए लोगों से मुलाकात होगी या फिर उत्साह बढ़ाने वाली सूचनाओं से लाभ के लिए नई राह बनती नजर आ सकती है। परिवार और दांपत्य जीवन में आनंद मनाने का सप्ताह है। जीवनसाथी के व्यवहार में रोमांस की सरसता आएगी। भाग्यशाली अंकः 4 भाग्यशाली रंगः गाढ़ा फिरोजा
FILE
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यह सप्ताह अगर ग्रहों की चाल के अनुसार अच्छा है, तो इसे अपने परिश्रम और लगातार की गई कार्यकुशलता से और अधिक बेहतर नतीजे वाला बनाया जा सकता है। कुछ काम में जूझना पड़ेगा, लेकिन यह अभ्यास और अनुभव के लिए जरूरी होगा। आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी। परिवार में लोगों का आना-जाना बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ निजी खुशियां मनाने के लिए छोटी-मोटी यात्रा भी कर सकते हैं। प्रॉपटीं के लिए पारिवार के लोगों और दोस्तों की सलाह जरूरी होगी। भाग्यशाली अंकः 8 भाग्यशाली रंगः चमकीला ग्रे
FILE
कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कई बार मुसीबत चारों तरफ से आती है। ऐसा ही कुछ इस सप्ताह आपके साथ होने की आशंका है। सेहत को लेकर चिंता, दर्द और दूसरी अस्वस्थता, आरोग्यता की शिकायतें रहेंगी। शारीरिक कमजोरी से मानसिक तनाव भी बढ़ा हुआ रहेगा। कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। आमदनी का जरिया भले ही बना रहे लेकिन पैसा अटक जाएगा या फिर ज्यादा मात्रा में नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य में सलाह मश्वरा लेने और आक्रोश पर नियंत्रण रखने से बिगड़ी बात बन सकती है। भाग्यशाल अंकः 9 भाग्यशाली रंगः बैंगनी
FILE
मीन (19 फरवरी से 20 मार्च):
यह सप्ताह मिलेजुले नतीजे देने के साथ-साथ कुछ नई उपलब्धियां भी दे सकता है। भाग्य परिश्रम का सहयोगी बना हुआ है। कार्यक्षमता और कार्यरूप के अनुरूप नतीजे आ सकते हैं। लोगों से मिलना-जुलना भी होगा। कारोबारी प्रस्ताव भी मिलेंगे। समस्याओं का समाधान जीवनसाथी के सहयोग से संभव है। प्रॉपर्टी के लिए पहल करने से भविष्य में अपना मकान हो सकता है। यात्रा पर जाने का लाभ मिलेगा, हालांकि इस दौरान आपको अत्यधिक खर्च का बोझ भी उठाना पड़ सकता है। दांपत्य में प्रेम की मधुरता बनी रहेगी। भाग्यशाली अंकः 9 भाग्यशाली रंगः बैंगनी