साप्ताहिक राशिफल (23 से 29 मई 2010)

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग केसरिया
स्वास्थ्य सुन्दर व खिला हुआ रहेगा। बशर्ते तामसिक आहारों के सेवन से बचें। हल्की कसरत में कोताही न करें। निजी व सरकारी क्षेत्रों में उच्च सेवाओं के अवसर रहेंगे। व्यावसायिक योग्ताओं में निखार आएगा। पूँजी निवेश करने से पहले वैधानिक पहलुओं को भली प्रकार जाँच ले। आर्थिक स्थिति को उच्च बनाने मे थोड़ा वक्त लग सकता है। किसी नजदीकी रिश्ते को लेकर चिंताएँ हो सकती हैं, किन्तु आप उन्हें हल करने में समर्थ रहेंगे। पक्षियों को दाना डालें।

ND
वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
पारिवारिक जीवन सुसंस्कृत व सुखी रहेगा। धन लाभ के योग रहेंगे। शुभ व मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। ननिहाल व ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों में अनावश्यक बयानबाजी से बचें। आय के साधनों से धन लाभ होगा। किसी के कार्यो में अनावश्यक हस्ताक्षेप न करें। सहकर्मियों व सहयोगियों को अप्रिय शब्द न कहें, यह सम्मान को बिगाड़ सकता है। माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी
फिल्म, कला, लेखन व राजनैतिक क्षेत्रों में कोई बड़ी भूमिका निभाने में सफलता मिलेगी। धनाभाव की स्थिति समाप्त होगी। आपके सितारे वित्तीय तरक्की के संकेत दे रहे हैं। यदि कोई ऋण है तो उसे चुकाने में समर्थ रहेंगे। निजी रिश्तों में कुछ खटपट की आशंका है, क्रोध से बचें। माता-पिता के कार्यानुभव का लाभ मिलेगा। तैराकी व पर्वतीय यात्रा में सावधानी रखें। गरीब कन्या की शादी में सोने, चाँदी के गहने व कपड़ों का दान दें।

ND
कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग जामुनी।
अध्यापन, अभिनय, कला, वित्त, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन का पुरस्कार मिलेगा। संबंधित क्षेत्रों में एक नई जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। वित्तीय तरक्की के बंद रास्ते खुलेंगे। स्वजनों के मध्य तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है, कोई ऐसा निर्णय न लें, जो परेशानी का कारण बने। भू-जायदाद में अतिक्रमण के विवाद गहरा सकते हैं। विरोधी कानूनी संदर्भों में उलझाने का प्रयास करेंगे।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी
विज्ञान, कला, प्रशासनिक क्षेत्रों में नया मुकाम हासिल होगा। प्राकृतिक व पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण् योगदान रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद हेतु हाथ बढ़ेगा। संतान पक्ष से खुशियाँ प्राप्त होंगी। सेहत खिली हुई व मुस्कुराती रहेगी। यह समय अनावश्यक भागदौड़ व तामसिक आहारों के सेवन से बचने का है। धन निवेश व यात्रा में बदलाव करना पड़ सकता है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी
स्वास्थ्य सुखद व उत्तम रहेगा। कार्य क्षमताओं की बढ़ोत्तरी से नया हौसला रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बढ़ेगा। लेखन के क्षेत्र में आपकी कोई कृति लोगों को बेहद पंसद आएगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेदों का अंत होगा। व्यावसायिक संदर्भों में हस्ताक्षर करते समय सावधानी रखें। कोई गुप्त नीति से हानि पहुँचा सकता है। नीले रंग के रूमाल में एक चाँदी का सिक्का रखकर अपनी जेब में रखें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग भूरा।
इस सप्ताह की शुरूआत से ही कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत मिलेंगे। कारोबार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। उच्च व तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल होगा। बशर्ते योग्यताओं को निखारने के प्रयासों को कम न करें। शुभ व धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। लेन-देन में विवादों की आशंका है, सावधानी रखें। कार्य व विश्राम चक्र के अन्तर को न तोड़े, यह समय सेहत को सँवारने का है। पक्षियों को हरी मूँग की दाल डालें।

ND
वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग भूरा
वित्तीय उन्नति के बंद रास्ते खुलेंगे। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। संतान पक्ष से कोई खुशी प्राप्त होगी। माँगलिक कार्यो के आयोजन होंगे। व्यापारिक संदर्भ में कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। सरकारी कार्यों में भागदौड़ की आशंका है, जो आगामी समय में सामान्य होगी। सेहत खिली हुई व मुस्कुराती रहेगी। गरीब कन्या की शादी में सोने, चाँदी के गहने व कपड़ों का दान दें।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रिमसन
प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता के संकेत मिलेंगे। चिकित्सीय विज्ञान, वित्त, बीमा के क्षेत्रों में नाम व सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कद ऊँचा होगा। व्यापारिक ऊँचाइयों को छूने में कुछ समय लग सकता है, किन्तु सफलता अवश्य मिलेगी। ससुराल व मातृ पक्ष से मधुरता रहेगी। धन मामलों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। किसी व्यक्ति या संस्था की वैधानिकता को परख कर ही निवेश करें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय मध्यम रहेगा।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग आसमानी
पिछले प्रयासों से आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। सेहत चुस्त-दुरूस्त व खिली हुई रहेगी। कार्यालय संबंधी मामलों में भागदौड बढ़ सकती है। माता-पिता के कार्यानुभव से कुछ सीखने में सफलता मिलेगी। प्रेम संदर्भों में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। तैराकी व पर्वतीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

ND
कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लेमन
उच्च व व्यावसायिक शिक्षा में कामयाबी के रास्ते खुलेंगे। सरकारी व निजी क्षेत्र में मनोनुकूल सेवा के अवसर रहेंगे। सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। खान-पान के साथ व्यायाम का भी ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। मातृ व पितृ पक्ष से मधुरता रहेगी। विदेश संदर्भों में कुछ रूकावटों के बाद प्रगति के रास्ते खुलेंगे। भू-जायदाद के संदर्भों में विवादों की आशंका है, सावधानी अपेक्षित रहेगी।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी
संबंधित सेवा क्षेत्र में नाम व सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष की वैवाहिक चर्चाएँ तीव्र होंगी। योग्यताओं को निखारने में धीरे-धीरे कामयाबी मिलेगी, किन्तु प्रयास कम न करें। कारोबार को नई ऊँचाई देने में कशमकश करनी पड़ सकती है। सप्ताहांत में कुछ संदर्भों में धनाभाव की आशंका है, अनावश्यक व्यय से बचे। सेहत के लिहाज से यह समय कुछ मध्यम हो सकता है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

वेबदुनिया पर पढ़ें