10 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

मंगलवार, 10 मई 2016 (00:14 IST)
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
 

 
मेष- प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्‍धि होगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख प्राप्त होगा। राजकीय प्रतिकूलता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

 
 

वृषभ- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट आदि से हानि संभव है। भागदौड़ अधिक रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- रोगियों की सेवा करें।
 


मिथुन- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
 


कर्क- फालतू खर्च बढ़ेगा। विवाद से क्लेश संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों पर भरोसा न करे। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा दूध पिलाएं।

 

सिंह- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा व नौकरी आदि में अनुकूलता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 


कन्या- नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर सुधार होगा। निवेश मनोनुकूल रहेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
 


तुला- धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन विद्यार्थियों की सहायता करें।

 

वृश्चिक- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। झंझटों में न पड़ें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।

 

धनु- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। संतान की चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।

 

मकर- संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।

 

कुंभ- पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय सफल रहेगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना चुगाएं।

 

मीन- विवाद आदि से क्लेश संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। दु:खद समाचार मिल सकता है। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।


वेबदुनिया पर पढ़ें