12 नवंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

गुरुवार, 12 नवंबर 2015 (00:12 IST)
क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 


 
 
मेष- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है, झंझटों में न पड़ें। शत्रु कष्ट देंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 



वृषभ- विवाद से क्लेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- पीपल में मीठा जल चढ़ाएं।
 
 



मिथुन- शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। घर-परिवार की चिंता रहेगी। निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना का वितरण करें।
 
 



कर्क- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 



सिंह- पराक्रम बढ़ेगा। कोशिश अधिक करना पड़ेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। क्लेश-पीड़ा हो सकती है। 
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें। 

 

 

कन्या- जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। निवेश आदि लाभ देंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 



तुला- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शरीर कष्ट संभव है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 



वृश्चिक- भय, पीड़ा, तनाव का वातावरण रहेगा। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन व्यक्तियों की सहायता करें। 
 
 



धनु- बड़ी विपत्ति का सामना हो सकता है। फालतू खर्च होगा। भागदौड़ व्यर्थ रहेगी। कष्ट व चिंता रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 



मकर- यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। निवेश आदि लाभ देंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 



कुंभ- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेश शुभ रहेगा। वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना दान करें।
 
 


मीन- राजकीय बाधा दूर होगी। धार्मिक आस्‍था बढ़ेगी। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।

 

वेबदुनिया पर पढ़ें