29 अगस्त 2015 : क्या कहती है आपकी राशि
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
मेष- रुका हुआ धन मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। निवेशादि लाभ देंगे। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
वृषभ- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी। कलह हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
मिथुन- धार्मिक कृत्य हो सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पीड़ा तथा तनाव रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
कर्क- वाहन-मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान की चिंता रहेगी। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध तथा मीठा जल पीपल में चढ़ाएं।
सिंह- यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक पीड़ा संभव है। गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों में गुड़-चना वितरित करें।
कन्या- चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। अस्वस्थता रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। निवेश-नौकरी आदि मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता शुभ रहेगी।
तुला- विवेक से किए गए कार्य लाभ देंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
वृश्चिक- अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक पीड़ा संभव है। झंझटों से दूर रहें। यात्रा होगी। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी वस्तुएं बच्चों में वितरित करें।
धनु- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रयास सफल रहेंगे। अचानक संकट आ सकता है।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
मकर- भय, तनाव तथा चिंता हावी रहेंगे। कुसंगति से बचें। शुभ समाचार मिल सकते हैं। आत्मसम्मान बढ़ेगा।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में गुड़-चना वितरित करें।
कुंभ- विरोधी षड्यंत्र रचेंगे, सावधान रहें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिल सकता है।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
मीन- आमदनी कम होगी। व्यय वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।