3 नवंबर 2015 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

मंगलवार, 3 नवंबर 2015 (00:10 IST)
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- शरीर कष्ट रह सकता है। झंझटों में न पड़ें। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद आदि से क्लेश संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- ‍मीठा दूध वितरण करें।
 
 



वृषभ- प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। भागदौड़ अधिक होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 



मिथुन- संतान की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी, विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सेवा करें।
 
 



कर्क- व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। अचानक लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न वितरण करें।
 
 


सिंह- भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण रहेगा। फालतू खर्च होंगे। विवाद से बचें। दुष्ट जन दु:ख देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।
 
 



कन्या- गृहस्थ सुख मिलेगा। कष्ट-हानि से बचें। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 



तुला- कर्ण या नेत्र पीड़ा संभव है। राजकीय कोप का सामना हो सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 



वृश्चिक- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। धनलाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। मनोमालिन्य रहेगा। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 



धनु- वाहन-मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 



मकर- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपने बड़ों का आशीर्वाद लें।
 
 



कुंभ- संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 



मीन- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय से लाभ होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।

 

वेबदुनिया पर पढ़ें