अप्रैल 2015 : जानिए आपकी राशि का मासिक भविष्यफल

मेष : अटके कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे तथा नई मित्रता होगी। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क भी होगा। योजनाएं विफल होने से बचाने में सफल होंगे तथा उपहार की प्राप्ति संभव है। राजकीय पक्ष से लाभ होने के आसार हैं।


 














 


 


वृषभ : गृह निर्माण की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। तनाव कम होगा एवं साथी के सहयोग से किसी बड़े कार्य के बनने के आसार बनेंगे। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। पिता से सहयोग प्राप्त होगा।
 
 


 


मिथुन : नवीन रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आशाएं मजबूत होंगी एवं सकारात्मकता रहेगी। नए दोस्त प्राप्त होंगे। किसी बड़े कार्य के बन जाने से प्रसन्नता प्राप्त होगी। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कार्यस्थान पर प्रशंसा प्राप्त करेंगे।
 
 


 


कर्क : सुखद आश्चर्यजनक सूचनाएं मिल सकती हैं। विविध प्रकार के कार्य करने का मौका मिलेगा। आपकी दूरदर्शिता कई प्रकार के लाभ दिलवाएगी। आत्मविश्वास बना रहेगा एवं जमीन-जायदाद से लाभ के अवसर बनेंगे। माह के मध्य में धनलाभ के आसार बने हुए हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा तथा योजनाओं में बदलाव संभव है। न्यायालय संबधी कार्यों में विजय प्राप्त होगी।
 
 


 


सिंह : गुरु अंतिम दिनों में ज्यादा परेशानियां उत्पन्न कर रहा है। विचार निराशाजनक हो सकते हैं एवं काम में मन नहीं लगने की शिकायत रहेगी। आय के मामलों में भी पिछड़ सकते हैं। माह के अंत में सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। कोई बड़ा काम हो सकता है।
 
 


 


कन्या : दबाव में आए बिना कार्य करने का माहौल निर्मित करना होगा तथा हालातों को संभालना होगा। भीतर की शक्ति का विकास कर लक्ष्य को पा सकते हैं। हर कार्य के लिए बार-बार प्रयास करने होंगे। देरी होगी, किंतु प्रयास सफल होंगे। विवादों से दूर रहें एवं धैर्य का सहारा लें। वैवाहिक रिश्ते मजबूत होंगे।
 
 


 


तुला : यह माह उम्मीद से अधिक सफलताएं देने वाला रहेगा। चिंताओं का अंत होगा। समय सादगीपूर्ण एवं अध्यात्म से पूर्ण रहेगा। सही समय पर सही कार्य करने एवं संयमपूर्ण वाणी से सभी का हृदय लुभाने में सफल होंगे। दिनांक 15 से 20 तक अत्यंत व्यस्त रहेंगे। स्थानांतरण के साथ प्रमोशन के मौके एवं नई योजनाओं का प्रभार मिल सकता है। व्यापार उत्तम रहेगा।
 
 


 


वृश्चिक : इस महीने आपको सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सभी ओर प्रसन्नता का माहौल रहेगा एवं कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा। आधुनिक सुख-सुविधाओं का उपभोग करेंगे एवं कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। अटके कार्यों में तेजी आएगी तथा संपत्ति में वृद्धि का योग बनेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
 
 

 


धनु : यह माह बनते कार्यों को बिगड़ने से रोकेगा एवं आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। व्यय कुछ बढ़ सकते हैं, लेकिन वे भी लाभ दिलाने वाले होंगे। स्वभाव अंतरमुखी रह सकता है, किंतु अपनी दूरदृष्टि से आप आने वाले खतरों से निपट लेंगे। दूसरों पर भरोसा न करें। प्रतियोगी परिणाम अनुकूल रहने के योग बन रहे हैं।
 
 


 


मकर : माह का आरंभ अत्यधिक व्यय से हो सकता है किंतु आगे इसमें सुधार होगा। स्थिरता रहेगी एवं कार्यों में आने वाली बाधाएं भी समाप्त होंगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा एवं उत्सवों में शामिल होने के मौके मिलेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।
 
 


 


कुंभ : किसी एक बात पर स्थिर रहने में कठिनाई होगी। भूमि संबंधी मामलों में प्रतिकूलता हो सकती है। माह के आरंभ में आर्थिक समस्याएं भी आ सकती हैं एवं परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। छोटे से कार्य में भी लंबा समय लगेगा। समय प्रतीक्षा करने का है। कोई भी बड़ा निर्णय नहीं लें।
 
 


 


मीन : लगातार बढ़ती हुई समस्याओं से निजात मिलेगी एवं भूमि या भवन से आय होने की संभावनाएं हैं। कार्यों को निश्चित समय पर करने में सफल होंगे। माह मध्य में न्यायालयीन एवं अन्य विवादों में उलझ सकते हैं। समय धैर्यपूर्ण बिताएं। माह अंत में आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें