8 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

सोमवार, 8 अगस्त 2016 (00:22 IST)
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन... 
 

 
मेष- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। अस्वस्थता तथा आलस्य से बाधा उत्पन्न हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- कोर्ट व कचहरी के कार्य अटकेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उत्साह का संचार होगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- फालतू खर्च होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। लॉटरी-सट्टे से दूर रहें। जल्दबाजी घातक सिद्ध हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

वृश्चिक- नौकर-चाकर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- नई नीति निर्धारण में रुचि रहेगी। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मकर- तीर्थ दर्शन तथा साधु-संतों का दर्शन संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। घर में तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

मीन- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर में चिंता रहेगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 

वेबदुनिया पर पढ़ें