Guru uday 2024: बृहस्पति का वृषभ राशि में उदय, 4 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू

WD Feature Desk

मंगलवार, 4 जून 2024 (16:03 IST)
Jupiter Rise 2024: 3 मई 2024 को वृषभ राशि में बृहस्पति अस्त हो गए थे जो अब 3 जून 2024 को उदित हो गए हैं। 4 राशियों के लिए गुरु का उदित होना विशेष रूप से शुभ फलदाई साबित होगा। यदि आपकी भी राशि इन चार में से एक है तो आपके लिए यह बहुत अच्छा समय शुरू होने का संकेत है। आपकी योजनाएं सफल होंगी और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
ALSO READ: Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल
1. मेष राशि: आपके लिए गुरु का उदय होना शुभ फलदायी है। आपकी आय और लाभ के भाव में गुरु का उदय हुआ है जो कि आय के सोर्स बढ़ा देगा। आपकी आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इसी के साथ ही आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे और आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण होगी। आपको नया कार्य करने के बजाए तो अटके कार्य है उसे पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए।
ALSO READ: Guru Gochar 2025: दुनिया में महायुद्ध करवाते हैं अतिचारी गुरु, 8 साल तक रहेगी बृहस्पति की यह स्थिति
2. वृषभ राशि: आपके लिए गुरु का उदय होना शुभ संकेत दे रहा है। कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन और वेतन वृद्धि की संभावना है। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना भी नजर आ रही है।
 
3. मिथुन राशि: आपके लिए गुरु का उदय होने का अर्थ है कि आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। नौकरीपेशा हैं तो यह तय है कि प्रमोशन होगा या वेतन में वृद्धि होगी। बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी है। लंबे समय से कहीं अटका धन वापस मिल सकता है। निवेश के लिए यह अच्छा समय है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
ALSO READ: बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर फल, जानिए किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ
4. धनु राशि: आपकी राशि के अनुसार केंद्र त्रिकोण में राजयोग बन रहा है जोकि बहुत शुभ रहने वाला है। आपके कोर्ट कचहरी में उलझे मामले सुलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। मेहनत का फल मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। आप धन की बचत करने में सफल होंगे। नई प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी