तुला राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह

व्यवसाय संबंधित अधूरे काम सफलता से पूरे करेंगे। आर्थिक सुख-समृद्धि का आनंद लेंगे। आपकी कमाई के स्रोत बढ़ते दिख रहे हैं। नापसंद लोगों की लगातार आलोचना कर सकते हैं। इसका आपकी छवि पर प्रतिकूल असर ही पड़ेगा। जीवन में आशावादी रवैया अपनाएं। सामाजिक जीवन में मेलजोल बढ़ाएं व लोगों के साथ घुलें-मिलें। दोस्तों या परिवार के साथ मौज-मस्ती का प्रोग्राम बन सकता है। लव लाइफ में सहयोग मिल सकता है। पार्टनर के साथ गहराई से सोच-विचार में समय बीत सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : क्रीम
उपाय : सांईं मंदिर जाएं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी