मकर राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह

किसी संबंध को लेकर आपके मन में द्वंद्व चल सकता है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। अंतत: आप सही का चुनाव करने में सक्षम होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर प्रदर्शन का दबाव हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी खराब परिस्थिति को अपने प्रयास से समय पर त्वरित कार्रवाई कर संभाल सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने के लिहाज से उचित समय नहीं है, ऐसा करने से बचें। यदि आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की मनोदशा में नहीं हैं, तो पहले ही निर्णय लेकर सूचित कर दें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा पीला
 
ALSO READ: धनु राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी