मई 2022 राशिफल : 5 राशियों को इस महीने मिलेगा बहुत शुभ फल, 7 राशियों को होगा कष्ट

Rashifal May 2022 in hindi 2022 Horoscope : मई माह में ग्रहों के दुर्लभ योग बन रहे हैं। 10 मई को बुध वक्री होगा। इसके बाद 15 मई को सूर्य वृषभ में, 17 मई को मंगल मीन में, 23 मई को शुक्र मेष में गोचर करेगा। शनि कुंभ में, बृहस्पति मीन में, राहु मेष में और केतु तुला में है। ऐसे में आओ जानते हैं मई माह का राशिफल।
 
 
5 राशियों के लिए शुभ है मई माह 2022 (May 2022 is auspicious for 5 zodiac signs Astrology):
 
1. वृषभ राशि: करियर, नौकरी और व्यापार के लिए यह माह शुभ है। मेहनत का फल मिलेगा। आय के साधन में बढ़ोतरी होगी। परिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा।
 
2. मिथुन राशि: आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांस हैं। आर्थिक‍ स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी।
 
3. सिंह राशि: करियर में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में विस्तार की योजन बनेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
 
4. कन्या राशि: नौकरी में तरक्की होगी, वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में मुनाफा प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
5. वृश्चिक राशि:  इस माह आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, तंगी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में मेहनत का उचित फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में सहयोग बढ़ेगा। कर्ज से मुक्त होंगे।
Horoscope 2022
7 राशियों को हो सकता है कष्ट (7 zodiac signs may suffer Astrology):
 
1. मेष : मेष राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिलाजुला साबित रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के साथ अनबन हो सकती है। व्यापारी हैं तो निवेश में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।
 
2. कर्क : आपको भी सतर्क रहने की जरूरत है। वाद-विवाद से दूर रहे। छोटी-मोटी बातों में उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें। धन का निवेश सोच समझकर करें। यात्रा के योग बन रहे हैं।
 
3. तुला : व्यापार में नुकसान की संभावना है। सोच समझकर निर्णय लें। नौकरी में किसी के साथ बहस में न पड़ें। परिवार में गलतफहमियां पनप सकती हैं। सभी के साथ अपने संबंध अच्‍छे रखें और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। 
 
4. धनु : इस माह कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य का बोझ रहेगा। घर-परिवार में किसी से भी विवाद करने से बचें। व्यापार में रिस्क लेना का समय नहीं है। दांपत्य जीवन में तालमेल और सामंजस्यता से काम लें।
 
5. मकर : बनते काम बिगड़ सकते हैं यदि आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो। वाणी संयम रखें और व्यवहार कुशल बनें। अपना पूरा ध्यान अपने घर-परिवार की शांति और खुशहाली पर दें। कारोबारियों को अपने प्रतिद्वंद्वी से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा को चुनौती झेलना पड़ सकती है।
 
6. कुंभ : आपके लिए यह माह मिला-जुला साबित होने जा रहा है। इस माह खर्चें बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ जाएगी। व्यापार में मुनाफा मिल सकता है, लेकिन निवेश सोच समझकर ही करें। करियर में उन्नति होगी। परिवार पर ध्यान देना होगा।
 
7. मीन : इस माह आपको घटना-दुर्घटना से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ हो सकता है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर मिला जुला असर रहेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी