बुध ग्रह वृश्चिक राशि में मार्गी, जानिए 12 राशियों का राशिफल

मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (13:20 IST)
Margi budh 2024 in hindi: 02 जनवरी 2024 की सुबह 08 बजकर 06 मिनट पर बुध ग्रह वृश्चिक राशि में मार्गी हो गए हैं। बुध से नौकरी और व्यापार पर प्रभाव पड़ता है। वक्री से मार्गी होने पर सकारात्मक असर देखा जा सकता है। आओ जानते हैं कि 12 राशियों पर क्या होगा बुध के वृश्‍चिक राशि में मार्गी होने का असर। 
 
मेष राशि | Aries : आपकी राशि के अष्टम भाव में बुध का मार्गी गोचर हो रहा है। बुध का यह गोचर चुनौती पैदा करेगा। अचानक घटित हो रही बहुत सी घटनाएं आपको परेशान कर सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा। घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा। हालांकि विवाद और गलतफहमियां काफी हद तक दूर हो जाएंगी। 
 
वृषभ राशि | Taurus : बुध ग्रह आपकी राशि के सप्तम में मार्गी गोचर हो रहा है। आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। साझेदारी के व्यापार में उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा के लिए भी यह समय अनुकूल है। आपको सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। मार्गी बुध आपको भी गलतफहमियों और विवादों से राहत प्रदान करेंगे।
 
मिथुन राशि | Gemini : आपकी राशि के छठे भाव में बुध का मार्गी गोचर हो रहा है। सेहत से जुड़ी समस्या में राहत मिलेगी। माता की सेहत में भी सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का विरोध कम हो जाएगा।  बैंकिंग संबंधी समस्या का निराकरण होगा। रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार होगा।
 
कर्क राशि | Crab : बुध ग्रह आपकी राशि के पंचम में मार्गी गोचर हो रहा है। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आपको अपनी संतान पर ध्यान देने की जरूरत है। छात्रों की शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी, लेकिन विदेश में शिक्षा प्राप्त करने को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार या नौकरी में मिलाजुला असर होगा। प्रेम संबंधों में वाद विवाद से बचकर रहें। शादीशुदा जिंदगी सुखद रहेगी।
 
सिंह राशि | Leo sun sign : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मार्गी गोचर हो रहा है। कोई संपत्ति या कोई वाहन खरीदने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। घर-परिवार खुशियों से भर जाएगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक विवादों का समाधान होगा।
 
कन्या राशि | Virgo : आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध का मार्गी गोचर हो रहा है। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों से संबंध मधुर बनेंगे। पिता से भी संबंध बेहतर बनेंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
तुला राशि | Libra : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में मार्गी गोचर हो रहा है। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद होगा। विदेश या लंबी यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक रिश्ता मजबूत होगा। करियर या नौकरी में सकारात्मक समय रहेगा। व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे।
 
वृश्‍चिक राशि | Scorpio : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का मार्गी गोचर हो रहा है। करियर और व्यापार के लिहाज से बुध का गोचर शुभ रहेगा। अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। हालांकि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
धनु राशि | sagittarius : आपकी राशि के 12वें भाव में बुध का मार्गी गोचर हो रहा है। यदि आप दूर देश या प्रदेश से आयात निर्यात का व्यापार करते हैं तो उसमें लाभ होगा। अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। विदेशी कंपनी में कार्य करते हैं तो समय शुभ है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
मकर राशि | Capricorn : बुध आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर हो रहा है। बुध का यह गोचर आपके लिए शुभ है लाभ होगा। आपको अचानक ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग हैं। बस आपको सेहत पर ध्यान देना होगा।
 
कुंभ राशि | Aquarius : आपकी राशि के दशम भाव में बुध का मार्गी मार्गी गोचर हो रहा है। राजनीतिक, तकनीकी और संचार और कार्यकारी पद पर कार्यरत जातकों के लिए यह समय शुभ है। करियर नौकरी या व्यापार में नए अवसार प्राप्त होंगे।
 
मीन राशि | Pisces : आपकी राशि के नवम भाव में बुध का गोचर हो रहा है। यह गोचर लाभदायक रहेगा। कोई धार्मिक समारोह संपन्न होगा या तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और अचानक से धन लाभ के योग भी बनेंगे। दांपत्य जीवन की समस्याओं का अंत होगा। करियर या नौकरी में आगे बढ़ाने के कई अच्छे मौके मिलेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी