जीवन को खुशनुमा बनाएंगे ये रंग, रंगपंचमी पर करें राशिनुसार इनका चयन

* इन रंगीन रंगों से महकाएं अपना जीवन, जानें राशिनुसार

रंगपंचमी यानी रंगों की मस्ती में डूबने का अवसर, जीवन में खुशियां बिखेरने का अवसर। तो  क्यों न हम जीवन को और खुशनुमा, ज्यादा रंगीन बनाने के लिए इस रंगपंचमी पर राशि के  अनुसार अपने रंगों का प्रयोग करें। जानिए कि किस राशि के लिए कौन-से रंगों का प्रयोग  करना चाहिए?
 


 
मेष :- आपका रंग लाल व नारंगी है। पीले रंग के सभी शेड्स भी आपके लिए बढ़िया हैं। इन रंगों के उपयोग से आपको शक्ति और स्फूर्ति मिलेगी।
 
वृषभ :- आपके लिए नीले, काले और हरे रंग के सभी शेड्स उपयुक्त हैं। ये रंग आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम हैं।
 
मिथुनः- आपका रंग हरा हैं। हरा रंग आपको तनावमुक्त करने में मददगार साबित होगा।
 
 

 

कर्कः- आपका रंग है क्रीम, जो कि चंद्रमा का रंग है। यह रंग आपकी मानसिक शक्ति बढ़ाएगा।
 
सिंहः- आपका रंग नारंगी है एवं गुलाबी, लाल, पीले रंग के सभी शेड्स आपके लिए अच्छे हैं। ये रंग आपमें नया जोश और उमंग पैदा करने में सक्षम होंगे।
 
कन्याः- गहरा हरा रंग आपके लिए ऊर्जा व संपन्नता दायक है। यह रंग आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा।
 
 

 
तुला :- आपका रंग नीला, काला और हरा है। ये सभी रंग आपके लिए लाभकारी हैं।
 
वृश्चिक :- आपका रंग लाल है। लाल रंग आपके लिए ऊर्जादायक सिद्ध होगा।
 
धनु :- आपके रंग पीले और लाल हैं। खुद पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपकी मदद करेगा।
 
 

 

 
मकर :- बैंगन, नीला और काला आपके रंग हैं। ये रंग आपके अनुकूल हैं।
 
कुंभ :- काला, नीला और बैंगनी आपके रंग हैं। ये रंग आपके लिए लाभकारी हैं।
 
मीनः- आपके रंग लाल और पीले हैं। स्वयं पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपके लिए लाभकारी हैं। 

 

वेबदुनिया पर पढ़ें