Singh Rashi 2022 : सिंह राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल

बुधवार, 2 मार्च 2022 (17:52 IST)
Leo March Monthly Horoscope 2022: सिंह राशि के जातकों के लिए मार्च माह 2022 का सटीक राशिफल। जानिए कि कैसा रहेगा मार्च माह में आका ( Singh sinh Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi ) भविष्यफल। सेहत, नौकरी, व्यापार, परिवार, करियर और विवाह से जुड़े हर सवाल का जवाब।
 
 
सिंह राशि मार्च माह राशिफल 2022 ( Leo Horoscope March 2022 ):-
 
1. परिवार : इस माह परिवार में धार्मिक माहौल बनेगा। रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर आप चिंतित रहेंगे। बच्चों से कहासुनी भी हो सकती है। 
 
2. व्यापार : कारोबारी हैं तो व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी के कारण घाटा हो सकता है। हालांकि यह लाभ का समय है परंतु आपकी समझदारी पर यह निर्भर करेगा। अर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों का फल मिलने में अभी देरी लगेगी। 
 
3. नौकरी : नौकरी करने वालों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय है तो इस माह अच्छे अवसर हाथ में आएंगे।
 
 
4. छात्र करियर : छात्र हैं तो इस माह आपको अपने माता-पिता या गुरुजनों से सीखने को आवश्यकता है जो भविष्य में बहुत काम आएगी। आपके टीचर किसी बात को लेकर वे आपसे नाराज़ रह सकते हैं। सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी में सहपाठी का सहयोग मिलेगा। यदि अच्छे से पढ़ाई की तो यह माह भविष्य की दृष्टि से उन्नति वाला रहेगा। 
 
5. विवाह : यदि किसी के साथ रिलेशन में हैं तो सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, माहौल अच्छा बनेगा। रिश्तों को लेकर आप गंभीर होंगे और विवाह के संबंध में विचार करेंगे। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विवाहित हैं तो दो से तीन होने की संभावना है।
 
 
6. सेहत : सेहत की दृष्टि से यह माह सामान्य है। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से बैचेन रह सकते हो। ऐसे में मन को शांत रखें और कसरत करने की आदत डालें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी