Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 सितंबर, 2025)

WD Feature Desk

बुधवार, 3 सितम्बर 2025 (07:03 IST)
मेष (Aries)
 
उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'

करियर: मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। 
लव: प्रेमियों की किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।
धन: कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। 
स्वास्थ्य: शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।ALSO READ: Lunar Eclipse 2025: खग्रास चंद्र ग्रहण के दिन बचकर रहना होगा 6 राशियों को
 
वृषभ (Taurus)
 
उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
करियर:  जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
लव: प्रेमी मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। 
धन: बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। 
स्वास्थ्य:दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। 
 
मिथुन (Gemini)
 
उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
करियर: यात्रा मनोरंजक रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।
लव: भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। 
धन: नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। 
स्वास्थ्य: माता की सेहत का ध्यान रखें।
 
कर्क (Cancer)
 
उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
करियर:  विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। 
लव: कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें।
धन: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।
स्वास्थ्य: पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।
 
सिंह (Leo)
 
उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
करियर: नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। 
लव:परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। 
धन:रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। 
स्वास्थ्य: आलस्य त्यागकर प्रयास करें।
 
कन्या (Virgo)
 
उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
करियर: कुछ लोगों को कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। 
लव: उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। 
धन: मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। शुभ समय।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। 
 
तुला (Libra)
 
उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
करियर: किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। 
लव: किसी यात्रा का आयोजन हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। 
धन: धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। 
 
वृश्चिक (Scorpio)
 
उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
करियर: आय में कमी हो सकती है। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।
लव: प्रेम संबंध सुधरेंगे।
धन: लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। 
स्वास्थ्य: चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। 
 
धनु (Sagittarius)
 
उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
करियर: नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। 
लव:प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। 
धन: विरोध होगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। 
स्वास्थ्य: जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा सेहत समस्या बढ़ सकती है। 
 
मकर (Capricorn)
 
उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
करियर: विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। 
लव:भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। 
धन: धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है।  
स्वास्थ्य: माता-पिता के सेहत का ध्यान रखें।
 
कुंभ (Aquarius)
 
उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
करियर: कार्यस्थल की कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
लव: कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। 
धन: कारोबार में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य: जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।
 
मीन (Pisces)
 
उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
करियर: दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। 
लव: दौड़धूप अधिक रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। 
धन: धन के मामले में बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। आय में निश्चितता रहेगी।
स्वास्थ्य: बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।ALSO READ: Ganesh Chaturthi 2025: गणेश उत्सव के आठवें दिन का नैवेद्य और मंत्र, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी