शुक्र 23 मई को बदलेंगे जब अपना घर, 4 राशियों के आंगन में झमाझम बरसेगा धन

सोमवार, 23 मई 2022 (04:35 IST)
shukra ka mesh rashi mein pravesh
Shukra gochar 2022 : शुक्र कुंभ राशि से निकलकर मीन में 27 अप्रैल 2022 को प्रवेश कर गया था जहां वह शुक्र 23 मई, 2022 की शाम 8:39 बजे तक रहने के बाद मेष राशि में गोचर करेगा। मेष के बाद 18 जून, 2022 की सुबह 8:28 बजे तक वृषभ राशि में ही रहने के बाद मिथुन में गोचर करेगा। शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से 4 राशियों के आंगन में झमाझम बरसेगा धन। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
 
1. मिथुन राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में शुक्र का गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यवसाय में वृद्धि करने तथा उससे लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। करियर में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा रहेगा। नए मित्र बन सकते हैं। 
 
2. सिंह राशि : शुक्र आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारी है तो प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। किसी भी प्रकार का निवेश करने के लिए अनुकूल समय है।
3. तुला राशि : शुक्र आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा और साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
4. मकर राशि : शुक्र आपकी राशि के चौथे भाव यानी कि सुख, परिवार और आराम के भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी अपने करियर में उन्नति प्राप्त करेंगे। नौकरी में भी आपके कार्यों से सभी खुश रहेंगे। इस गोचर के दौरान यदि आप व्यापारी हैं तो आप व्यवसाय में वृद्धि देख सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी काफी सुखद रहने वाला है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी