Weekly Horoscope 1 -7 May: कैसा बीतेगा मई 2023 का पहला सप्ताह, किसके चमकेंगे सितारे (पढ़ें साप्ताहिक राशिफल)

Weekly Forecast 1 to 7 May 2023 : मई महीने के साप्ताहिक राशिफल में यहां आप जानें 1 मई से 7 मई 2023 तक मेष से मीन राशि वालों के लिए खास जानकारी। शिक्षा, रोमांस, सेहत, परिवार, धन, शेयर मार्केट, करियर, व्यापार, नौकरी, रोजगार, आदि के मामले में इस सप्ताह कैसी रहेगी सितारों की चाल, पढ़ें नए सप्ताह के ताजा भविष्‍यफल में-
 
(साप्ताहिक राशिफल : 1 मई से 7 मई 2023) 
 
मेष - ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
प्रोफेशनल लेवल पर लकी रहेंगे, ग्रोथ के संकेत हैं। पास्ट इन्वेस्टमेंट का असर दिखेगा, मजबूती आएगी। मॉर्निंग वॉक और हल्के व्यायाम शुरू कर सकेंगे। अपने बुजुर्गों की सलाह की जरूरत महसूस करेंगे। लव लाइफ में थोड़े चैलेंजेज रहेंगे, पार्टनर को वक्त दें। ड्रीम होम की तलाश पूरी होगी, जल्द ही ले सकते हैं। अचानक ट्रिप प्लानिंग हो सकती है, तैयार रहें। स्टूडेंट्स को अच्छे गाइडेंस की जरूरत पड़ने वाली है। जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी अंतरआत्मा को सुनें।
 
लकी नंबर : 22
लकी कलर : डार्क ग्रे

वृष - TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
सेहत और फिटनेस के मामले में ये सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में लीडरशीप पाने की इच्छा पूरी होगी। बच्चे की उपलब्धि पर खुश होने का अवसर मिलेगा। फाइनेंस रिलेटेड निर्णय जल्दबाजी में न लें, सुरक्षित रहेंगे। शादी-ब्याह के मामले में लोगों से मदद की अपेक्षा रहेगी। धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है, सुखद अनुभव होगा। एकेडमिक क्षेत्र में कोई अवॉर्ड या स्कॉलरशिप मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय फिलहाल टाल सकते हैं, अच्छा रहेगा। याद रखें, सकारात्मक रहना बेहद जरूरी है, काम बनेगा।
 
लकी नंबर : 6
लकी कलर : फॉरेस्ट ग्रीन

मिथुन - GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
डेली रूटीन में योग शामिल करने का अनुकूल मौका है। फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग रहेंगे, बिजनेस ग्रोथ कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में तरक्की करेंगे, नया प्रोजेक्ट मिलेगा। कुछ घरेलू समस्याएं रहेंगी, धैर्य और समझदारी जरूरी है। परिवार के शादीयोग्य लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। मकान के किराये या जमीन लीज से अच्छी इंकम होगी। सामाजिक योगदान के लिए कुछ जरूरी काम कर सकते हैं। काम से छोटा-सा ब्रेक लेना एनर्जी रिचार्ज कर सकता है।
 
लकी नंबर : 11
लकी कलर : पिंक

कर्क - CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण मोड़ आ सकता है। गवर्नमेंट एम्प्लॉयी को मनपसंद ट्रासंफर मिल जाएगा। पैरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा, आपका मनोबल ऊंचा होगा। एक्सरसाइज के साथ ही डाइट पर भी फोकस करें। अपने बजट का ध्यान रखें, फिजूलखर्ची से बचना होगा। आपका लापरवाही से बोलना किसी को हर्ट करेगा। कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में पैसा लगाना अच्छा रिटर्न देगा। करीबी दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने की संभावना है। एकेडमिक लेवल पर सीनियर्स हेल्पफुल रहेंगे।
 
लकी नंबर : 5
लकी कलर : मैजेंटा

सिंह - LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
पारिवारिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। हेल्दी खाने पर जोर देंगे, हरी सब्जियां बढ़ा सकते हैं। इन्श्योरेंस या अन्य स्कीम में निवेश कर सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ संतोषजनक रहने की उम्मीद है। पार्ट टाइम जॉब करने का विचार आ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, गुजरे दिन याद करेंगे। प्रॉपर्टी लेने से पहले उसका बैकग्राउंड जरूर चेक करें। नौजवान एडवेंचर ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। एकेडमिक स्तर पर टाइम मैनेजमेंट सीखना होगा।
 
लकी नंबर : 9
लकी कलर : पिंक

कन्या-VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
आर्थिक मामले में उन्नति होने वाली है, भरोसा रखें। व्यायाम और खानपान का विशेष ख्याल रखेंगे। परिवार का साथ और प्यार मिलेगा, तनावमुक्त रहेंगे। करीबी लोगों से मिलना-जुलना बढ़ सकता है। जीवनसाथी को आपसे कुछ शिकायतें हो सकती है। प्रोफेशनल क्षेत्र में नए अवसर मिलने की उम्मीद है। पुराने मकान की बिक्री से अच्छा मुनाफा होगा। जीवन की एकरसता दूर करने के लिए घूमने जाएंगे। अपनी किसी हॉबी को पूरा करने में वक्त दे सकते हैं।
 
लकी नंबर : 1
लकी कलर : मैरून

तुला - LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
जिम ज्वॉइन कर सकते हैं, हेल्दी डाइट पर भी ध्यान देंगे। फ्रीलांस या पार्टटाइम जॉब सर्च करने वाले सफल रहेंगे। घरेलू जिम्मेदारी बढ़ेगी, बड़े-बुजुर्ग का ख्याल रखना होगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, मूवी देखने जा सकते हैं। आर्थिक स्तर पर कुछ चुनौतियां रहेंगी, खर्चे बढ़ सकते हैं। घुमक्कड़ लोगों को नए डेस्टिनेशन की तलाश रहेगी। मकान मालिकों को पसंद का किरायेदार मिल जाएगा। स्टूडेंट पेंडिंग असाइनमेंट के लिए टाइम निकालेंगे।
 
लकी नंबर : 4
लकी कलर : ऑफ व्हाइट

वृश्चिक -SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
सेहत को गंभीरता से लेने की जरूरत होगी, ध्यान रखें। मनी मैनेजमेंट सीखें, फाइनेंशियल प्रॉब्लम से दूर रहेंगे। सीनियर के गाइडेंस में स्किल डेवलप करने वाले हैं। मैरिड लाइफ में आपसी समझदारी बढ़ाना होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के मकसद से रिसर्च शुरू कर सकते हैं। फैमिली के साथ वैकेशन पर जाने का प्लान बनेगा। पढ़ाई के मामले में सबकुछ संतोषजनक रहने वाला है। दूसरों के प्रति नम्र और मिलनसार रवैया रखना जरूरी है।
 
लकी नंबर : 17
लकी कलर : ग्रीन

धनु – SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
पार्टनर को वक्त देकर उनकी शिकायत दूर करेंगे। कमाई के मामले में सकारात्मक बदलाव आएगा। निवेश के लिए एक्सपर्ट से सलाह लेना ठीक रहेगा। फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी, नए सदस्य जुड़ सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने की जरूरत है। वर्क मैनेजमेंट को गंभीरता से लें, काम आसान होगा। घर के रेनोवेशन का काम या इंटीरियर बदलवा सकते हैं। पढ़ाई के मामले में धीरे-धीरे ट्रैक पर आने लगेंगे, धैर्य रखें।
 
लकी नंबर : 2
लकी कलर : डीप स्काई ब्लू

मकर- CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
फाइनेंस रिलेटेड अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक रुकावटें दूर होंगी, सेविंग पर ध्यान देंगे। फिट रहने के लिए लाइफस्टाइल बदल सकते हैं। शादीशुदा जीवन में प्यार और भरोसा बढ़ेगा। पारिवारिक समारोह सबसे मिलने का अवसर देगा। वर्कफ्रंट पर आपकी स्किल और डेडिकेशन बढ़ेगा। निवेश के लिए प्रॉपर्टी सबसे बेहतर विकल्प रहेगी। किसी निजी वजह से ट्रिप प्लान आगे टल सकता है। पढ़ाई के अतिरिक्त एक्स्ट्रा कैरिकुलर पर ध्यान देंगे।
 
लकी नंबर : 17
लकी कलर : व्हाइट

कुंभ - AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
करियर को लेकर ये सप्ताह खास रहने वाला है। प्रोफेशनल क्षेत्र में नए मौके मिलने की उम्मीद है। बच्चे को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने वाली है। घर में खुशी का माहौल रहेगा, पार्टी रख सकते हैं। लोन या उधार से तनाव बढ़ेगा, इससे बचना होगा। भावनात्मक समस्याएं सामने आ सकती है, धैर्य रखें। पार्टनर के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर कर सकते हैं। घर के इंटीरियर पर खर्च कर सकते हैं, बजट में रहें। किसी आकस्मिक कारण से ट्रैवल प्लान टल जाएगा। ऑनलाइन कोर्सेस के जरिये कोई स्किल सीखेंगे।
 
लकी नंबर : 5
लकी कलर : ऑरेंज

मीन - PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
परिवार पर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। प्रोफेशनल अपने हुनर का लोहा मनवा सकते हैं। वर्कफ्रंट पर की जा रही मेहनत का फल मिलेगा। रियल स्टेट में निवेश करना पॉजिटिव रिजल्ट देगा। सामाजिक क्षेत्र में कोई स्वतंत्र निर्णय ले सकते हैं। मैरिज प्रपोजल को परिवार की रजामंदी मिल जाएगी। इस सप्ताह आपको यात्रा करने से बचना चाहिए। एकेडमिक स्तर पर टाइम मैनेजमेंट की कमी दिखेगी।
 
लकी नंबर : 3
लकी कलर : येलो


Weekly Horoscope In Hindi 
 

ALSO READ: कौन-सी राशि वालों को हाथ-पैर में काला धागा नहीं बांधना चाहिए

ALSO READ: चांदी का हाथी और वास्तु : silver elephant घर में रखेंगे तो आश्चर्यजनक फायदे मिलेंगे

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी