Weekly Horoscope : क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे

Weekly Rashifal 2020
 
जानिए बारह राशियां और सप्ताह का भविष्यफल 
 
मेष
 
इंटीरियर डिजाइनरों को अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करनी है तो क्रिएटिव होना पड़ेगा। अपनी क्रिएटिविटी के बल पर ही आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से कुछ हटकर करेंगे और उन्हें मात दे सकेंगे। ईमानदारी से किया गया कार्य अतिरिक्त लाभ के रूप में अपने फल देगा। ऑफिस के तनाव घर ना लाएं। आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। धन संबंधी मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है। आपके लाभ उम्मीद से कम ही रहेंगे। प्रेम संबंध भी निराशाजनक रहेगा। इकतरफा प्यार में समय और ऊर्जा दोनों ही बर्बाद होते हैं।
 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मेजेंटा
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ
 
कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां हितकर बनती दिख रही हैं। सहकर्मी आपका साथ देने लगे हैं व आपके विचारों से सहमत होने लगे हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु कड़ी मेहनत करनी होगी। घर में किसी नए सदस्य के आने से खुशियों की लहर दौड़ पड़ेगी। धन की स्थिति में लगातार सुधार होने की गुंजाइश है। आप फायदेमंद स्कीमों में निवेश कर लाभ के हकदार बनेंगे। प्रेम और रोमांस के क्षेत्र में कुछ आश्चर्यजनक सकारात्मक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपको इशारों-इशारों में कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
उपाय- भोलेनाथ को तिल व जौ अर्पित करें।

मिथुन
 
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह रोमांचक रहने वाला है। आपके लिए यह समय उपलब्धियोंभरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। पर्यटन से जुड़े काम करने वाले जातकों को सुनहरे मौके मिलेंगे। कड़ी मेहनत से आपको अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। रोमांटिक सितारे बुलंदी पर हैं। लव पार्टनर आप पर प्यार लुटाएंगे, आपकी इच्छाओं व जरूरतों का ध्यान रखेंगे। रूठे प्रेमी या दोस्तों को मनाने में भी आप सफल रहेंगे। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। धन निवेश करने से पहले स्कीमों के बारे में जानकारी लें व उन्हें लेकर आश्वस्त हो जाएं।
 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- गणपति पर पान के पत्ते व जायफल चढ़ाएं।

कर्क
 
काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। भविष्य में लाभ के अवसर लाएगी। एक से अधिक स्रोतों से धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध के लिए इम्तिहान की घड़ी है। किसी कारण प्रेमी या प्रेमिका से दूर होना पड़ सकता है। मामूली सेहत संबंधी परेशानियों को लेकर गंभीर होना छोड़ें। ऐसा करने का सेहत पर सकारात्मक प्रभाव ही पड़ेगा। इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए सफलतम समय रहने वाला है। उनकी इम्तिहानों की तैयारी पक्की है और वे अच्छा परफॉर्म करने वाले हैं। कुछ लोग मतलब निकालने हेतु आपके सामने अच्छे से पेश आएंगे। दूसरों के साथ व्यवहार में आपको संयमित रहना होगा।
 
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- इंडिगो
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

सिंह
 
काम करना अच्छी बात है लेकिन काम को अपनी लत ना बना लें। काम महत्वपूर्ण है लेकिन जीवन में और भी कई मसले हैं, जो बराबर महत्वपूर्ण हैं। जीवन में तालमेल बनाए रखनी बेहद जरूरी है। घूमें-फिरें, अपनों के साथ समय बिताएं ताकि तन-मन में नई ऊर्जा का संचार महसूस कर सकें। ऐसा करने से काम में भी आपकी गुणवत्ता बढ़ेगी। होने वाले जीवनसाथी के साथ मुलाकात संभव है। सेहतमंद जीवन का आनंद उठा रहे हैं। योजनाओं में फेरबदल संभव है। यहां तक कि कुछ योजनाओं में बदलाव तो जरूरी व हितकर होगा।
 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीच
उपाय- पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं।

कन्या
 
अध्यात्म से जुड़ने के लिए अनुकूल समय है। कन्या राशि वाले जातकों का रुझान आध्यात्मिक कामों के प्रति बढ़ेगा। अध्यात्म से जुड़कर उन्हें अपार मानसिक शांति का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में अपने विचारों पर अमल करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। परिवार के साथ शॉपिंग मजेदार रहेगी। हालांकि शॉपिंग जेब पर भारी भी रहेगी लेकिन अपनों की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं। प्रेमी या प्रेमिका के साथ संबंध में भरोसा बढ़ने के साथ गहराई आ रही है। युवा जातकों को हिंसक प्रवृत्ति से तौबा करनी होगी। लड़ाई-झगड़े से किनारा करें, गुस्सा ना करें।
 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हल्का हरा
उपाय- मंदिर में नारियल चढ़ाएं।

तुला
 
वर्क शेड्यूल व्यस्ततम रहने के साथ-साथ रोमांचक भी रहेगा। काम में मस्त रहने का भी अपना ही मजा है। यह इस समय आपसे बेहतर कौन जान सकता है। पारिवारिक मसलों को सुलझाने के लिए हिम्मत दिखानी होगी। हर सवाल का सामना करें व उसका ईमानदारी से जवाब खोजें व दें। आपकी उदासीनता जावनसाथी को तनाव में डाल सकती है। जीवनसाथी के साथ समस्याओं के बारे में बात करने से समाधान खोजने में मदद मिलेगी। सेहत को लेकर सजग रहेंगे और हेल्दी लाइफ जीने के लिए खुद भी प्रोत्साहित रहेंगे व दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बेबी पिंक
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

वृश्चिक
 
धन कमाने के जो भी मौके मिलें, उन्हें अपने हाथ से जाने ना दें। अपने पार्टनर के अतीत के बारे में बहुत ना कुरेदें। इससे आप अपना वर्तमान संबंध बिगाड़ लेंगे। अतीत अतीत है, उसके बारे में जानकर कोई लाभ नहीं। सकारात्मक रवैया अपनाएं, परहेज करें। ऐसा करने से कोई बीमारी आप पर हावी नहीं हो पाएगी। परिवार के साथ छुट्टियां मनाने का प्रोग्राम बनेगा। मकान किराए पर चढ़ा फैमिली इंकम में इजाफा मुमकिन है। लंबे समय से विलंबित मुकदमेबाजी और अदालती मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे।
 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
उपाय- केले का दान करें।

धनु
 
मिल रही सलाह पर गौर करें और जो सलाह फायदेमंद लगे, उस पर अमल भी कर लें। अपनी दृढ़-निश्चयता व लगन के बल पर सफलता प्राप्त करना मुमकिन होगा। लंबे समय से मकान खरीदने का सपना पूरा होगा। इसके लिए आप लोन ले सकते हैं। संतुलित आहार के सेवन को अपनी आदत बना लें। योग करने व ध्यान लगाने को जीवन का मूल मंत्र बना लें। इससे आप शारीरिक व मानसिक स्वस्थता का आनंद उठाएंगे। बच्चे जीवन में अच्छा करेंगे और अच्छी प्रगति दिखाएंगे। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं।
 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- वॉयलेट
उपाय- 15 मिनट के लिए ध्यान लगाएं।

मकर
 
कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके काम व आपकी कार्यक्षमता की तारीफ करेंगे। योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक्की हासिल कर सकते हैं। नया काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी हर अच्छी व बुरी बात पर गौर कर लें व उसके बाद ही कोई फैसला लें। अपने सामाजिक जीवन को नजरअंदाज ना करें। हो सके तो अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से समय निकालें, परिवार के साथ घूमने जाएं, पार्टी फंक्शन आदि में भाग लें। छात्रों को सतर्क रहने की जरूरत है। अपने आसपास की हर गतिविधि पर नजर रखनी होगी। खाने-पीने में परहेज करेंगे तो पेट संबंधित परेशानियों से बच सकेंगे।
 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
उपाय- बहते पानी में नारियल बहाएं।

कुंभ
 
कार्यक्षेत्र में कड़े विरोधाभास का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक सोचें व अपने काम के प्रति ईमानदार रहें, कोई भी आपका बाल भी बांका तक नहीं कर पाएगा। कसरत करना आपको क्रॉनिक बीमारियों से बचा सकता है, अत: उसके महत्व को कम ना आंकें। धन बचाने की जरूरत को समझें व गैरजरूरी खर्चों से तौबा करें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन में झगड़े हो सकते हैं जिसके कारण जीवन का मजा लेने में अटकलें आएंगी। संबंधों को सामान्य रूप से जीने के लिए उनसे जुड़ीं गलतफहमियों को दूर करें।
 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- गरीब मरीजों की मदद करें।

मीन
 
कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। लापरवाही ना करें व अपनी आराम से काम करने की प्रवृत्ति से छुटकारा पाएं। आपको अपना आत्मविश्वास बनाए रखना होगा व अपने फोकस को डगमगाने नहीं देना होगा। प्रेमी या प्रेमिका की भावनाओं को समझने से संबंध में गहराई आएगी। रोजमर्रा के काम करने में आनंद आएगा। किसी को पत्र भेजना हो या फोन करना हो तो इस काम को प्राथमिकता देते हुए पूरा कर लें। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे।
 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- कत्थई
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।


ALSO READ: Weekly Muhurat 2020 : जानिए सप्ताह के 7 दिन के विशिष्ट मुहूर्त

ALSO READ: Adhik Maas 2020 : पुरुषोत्तम मास का खास मंत्र : देगा अक्षय पुण्य फल

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी