साप्ताहिक राशिफल : नए सप्ताह में किस राशि पर बरसेगा धन, जानिए क्या कहते हैं 12 राशियों के सितारे

Saptahik Rashifal 27 to 5 March 2023। फरवरी-मार्च महीने का नया सप्ताह क्या खास लेकर आया है 12 राशियों के लिए। यहां जानिए 27 फरवरी से 5 मार्च 2023 के दिनों का नए सप्ताह का राशिफल। व्यापार, करियर, शिक्षा, नौकरी, शेयर मार्केट, रोमांस आदि के संबंध में इस हफ्ते किसके चमकेंगे में सितारे। पढ़ें बहुत कुछ नए साप्ताहिक भविष्यफल में... 
(साप्ताहिक राशिफल : 27 फरवरी से 5 मार्च 2023) 
 
मेष राशि (21 मार्च से 20 अप्रैल):-
 
बिजनेस के नजरिये से यह सप्ताह लाभदायक होगा। सेल्फ कंट्रोलिंग से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और दोस्तों के साथ खुशियों को साझा करें। रियल स्टेट निवेश से आर्थिक फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन मिलाजुला हो सकता है। निजी जीवन में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। रोमांटिक ट्रिप में जाने से रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी।
 
लकी नंबर : 3
लकी कलर : येलो


वृषभ राशि (21 अप्रैल से 20 मई):-
 
प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। वर्क लोड के बारे में ज्यादा सोचना बंद करें। आर्थिक स्थिति अच्छी होने की उम्मीद है। जंक फूड से सेहत में बुरा असर पड़ेगा। संपत्ति के सभी दस्तावेजों को संभालकर रखें। कोई भी फैसला करने से पहले विचार अवश्य करें। इस सप्ताह जीवनसाथी मिलने की उम्मीद है।
 
लकी नंबर : 15
लकी कलर : डार्क ग्रीन


मिथुन राशि (21 मई से 21 जून):-
 
इस सप्ताह आय के स्थिर साधन यथावत बने रहेंगे। एलर्जी से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करें। परिवार के अंदर शांत माहौल बनाने की कोशिश करें। व्यावसायिक दायित्वों में कठिनाइयां आने की आशंका है। फॉरेन ट्रिप से फाइनेंशियली फायदा होने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। 
रोमांटिक जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।
 
लकी नंबर : 9
लकी कलर : लाइट येलो


कर्क राशि (जून 22-जुलाई 22):-
 
नया घर बनाने का विचार करने के लिए सही समय है। व्यापारिक निर्णय लेने से पहले प्लानिंग जरूर करें। पारिवारिक रिश्तों को नाजुकता के साथ संभालें। प्रमोशन पाने के लिए आलस्य को खुद से दूर रखें। करीबियों के साथ लंबी यात्रा पर घूमने जा सकते हैं। छात्र खुद की स्किल्स को बेहतर बनाने की कोशिश करें। रोमांटिक जीवन में समय दे पाना थोड़ा मुश्किल है।
 
लकी नंबर : 15
लकी कलर : स्काई ब्लू


सिंह राशि (23 जुलाई से 23 अगस्त):-
 
फ्रेशर्स को मिले मौकों पर अमल करने की जरूरत है। स्पोर्ट्स फिटनेस सुधारने में आपकी मदद करेगा। पारिवारिक मुद्दों से बाहरी लोगों को बहुत दूर रखें। विशेषज्ञों की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा करने से मानसिक तनाव में कमी आ सकती है। रियल स्टेट से मन-मुताबिक रिटर्न मिलना मुश्किल है। विवाहित जोड़ों को परिवार की स्वीकृति मिल सकती है।
 
लकी नंबर : 2
लकी कलर : पिंक


कन्या राशि (24 अगस्त से 23 सितंबर):-
 
इस सप्ताह सफलता के नए मौके मिल सकते हैं। घरेलू जीवन में चहल-पहल यथावत बनी रहेगी। सेहत का विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। फिजूलखर्ची को कम करने का जरूरी प्रयास करें। खराब मौसम की वजह से यात्रा कैंसल हो सकती है। कॉलेज स्टूडेंट्स पढ़ाई में अधिक ध्यान दे सकते हैं। रोमांटिक जीवन में गैर को दखलंदाजी न करने दें।
 
लकी नंबर : 22
लकी कलर : नेवी ब्लू


तुला राशि (24 सितंबर : 23 अक्टूबर):-
 
तुला राशि के लोगों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। दफ्तर में प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। बैंक-बैलेंस पर नजर रखना बुद्धिमानीभरा कदम है। गलतफहमी की वजह से परिवार में तनाव उत्पन्न होगा। रियल स्टेट में निवेश से आर्थिक घाटा हो सकता है। स्टूडेंट्स सभी टास्क को आसानी से पार कर सकते हैं। इस सप्ताह नवविवाहित घूमने का विचार बना सकते हैं।
 
लकी नंबर : 8
लकी कलर : फॉरेस्ट ग्रीन


वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर से 22 नवंबर):-
 
ऑफिस में प्रमोशन से व्यक्तित्व में इजाफा होगा। हर एक परिस्थिति में परिवार आपके साथ रहेगा। नए उद्यमों से आर्थिक फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी निवेश से मन-मुताबिक रिटर्न मिलना मुश्किल है। स्टूडेंट्स को किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं है। इस सप्ताह धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने पर नजदीकियां आएंगी।
 
लकी नंबर : 4
लकी कलर : स्काई ब्लू


धनु राशि (23 नवंबर से 21 दिसंबर):-
 
दफ्तर के अंदर आपका भविष्य उज्ज्वल रहेगा। सप्ताह में आय के विभिन्न स्रोतों से आमदनी बढ़ेगी। इंफेक्शन का उचित समय में इलाज करना जरूरी है। संकट के समय अपने करीबियों के साथ समय बिताएं। संपत्ति के मामलों में विशेषज्ञों से सलाह लेना जरूरी है। छात्रों को तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। रोमांटिक जीवन में पर्याप्त समय देने की कोशिश करें।
 
लकी नंबर : 9
लकी कलर : सैफ्रॉन


मकर राशि (22 दिसंबर से 21 जनवरी):-
 
पूरे परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद उठाएं। बहुत प्रयासों के बाद वित्तीय स्थिरता आएगी। जल्द ही नई करियर अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है। इस सप्ताह गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। कंपनी आपकी विदेश यात्रा स्पॉन्सर कर सकती है। छात्रों को टाइम टेबल के अनुसार ही काम करना चाहिए। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ने की उम्मीद है।
 
लकी नंबर : 9 और 7
लकी कलर : पीच और सैफ्रॉन


कुंभ राशि (22 जनवरी से 19 फरवरी)
 
पारिवारिक व्यवसाय से आर्थिक फायदा हो सकता है। परिवार के अंदर शांति यथावत बनी रह सकती है। आपके वर्तमान रूटीन प्लान से सेहत में असर पड़ेगा। काम में ध्यान न होने से आप रेस में पीछे हो जाएंगे। पूरे परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। संपत्ति के विवाद अंत में सुलझने की उम्मीद है। पार्टनर के ऊपर खुद से ज्यादा विश्वास करें।
 
लकी नंबर : 8
लकी कलर : ग्रे


मीन राशि (20 फरवरी से 20 मार्च):-
 
अपना कीमती समय दूसरों में व्यर्थ न करें। इस सप्ताह पैसों की बचत में सफल हो सकते हैं। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान हो सकता है। संपत्ति के मामलों में प्रोफेशनल्स की सलाह लें। खाली समय में किताबों की ओर ध्यान बढ़ाएं। स्टूडेंट्स समय को अपने सपनों को पूरा करने में लगाएं। पार्टनर से पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।
 
लकी नंबर : 17
लकी कलर : ग्रीन



Weekly Horoscope 2023
 

ALSO READ: क्यों मनाते हैं रंगपंचमी, जानिए 10 कारण

ALSO READ: होलाष्टक के दिन करना चाहिए ये 15 कार्य, सबकुछ मिलेगा

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी