Weekly Horoscope 2020 : नया सप्ताह क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां

Weekly Horoscope 2020
 मे ष
 
व्यावसायिक संपर्कों से दोबारा जुड़ने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में निवेश करना आकर्षक लगेगा। चतुराई और तीव्र आकलन की क्षमता के बल पर औरों से चार कदम आगे ही रहेंगे। पुलिस या फौज में कार्यरत जातकों के लिए मान-सम्मान प्राप्ति का समय है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। प्रेम संबंध में उदासी छाई रह सकती है। प्रेमी या प्रेमिका आपसे ज्यादा तरजीह अपने करियर को देने में लगे हैं। अपनी भावनाओं को दबाएं या छुपाएं नहीं। अपने जज्बातों को दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/ कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लैवेंडर
 
उपाय : आटे के दीपक बनाकर तुलसी को लगाएं।
 
वृषभ
 
किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर्स ने आपसे बहुत उम्मीदें बांध रखी हैं। आप पर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। इसी पर आपकी भविष्य में होने वाली तरक्की भी निर्भर करेगी। किसी क्लाइंट से बकाया धन की उगाही में अभी कुछ और समय लगने वाला है। उत्तेजित न हों, देर-सवेर आपको पैसा मिल ही जाएगा। बच्चों को आपसे मार्गदर्शन व सहयोग की जरूरत होगी ताकि वह अपनी पढ़ाई लिखाई में अच्छा परफॉर्म कर सकें। नियमित वर्क आउट करते हुए शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। जो जातक छुट्टियों पर हैं, वे अपनी छुट्टियां बढ़ाने के बारे में सोचेंगे।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लैवेंडर
 
उपाय : घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी रखें।
 
मिथुन
 
सप्ताहभर व्यावसायिक परिस्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। घरेलू जीवन संतोषजनक बना रहेगा। परिवार हर स्थिति में आपका साथ देगा और परिपूर्णता का अहसास करवाएगा। शारीरिक कष्ट झेल रहे जातकों को राहत की सांस आएगी, दवा और दुआ दोनों का असर उन्हें चुस्त-दुरुस्त करने में मददगार होगा। कारोबारियों को मुनाफेदार डील मिल सकती है, उनका कैश रजिस्टर भरा रहेगा। पुराने प्रेमी या प्रेमिका से अचानक मुलाकात हो सकती है। प्यार एक बार फिर से अंगड़ाइयां ले सकता है। बात बन जाए, इससे बेहतर कुछ नहीं। किसी ऐतिहासिक या धार्मिक स्थल की यात्रा के संकेत मिल रहे हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू
 
उपाय : बरगद के पेड़ में दूध चढ़ाएं।
 
कर्क
 
जिन लोगों से औपचारिक जान-पहचान है, उन पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। अनुशासित जीवनशैली अपनाते हुए सेहतमंद जीवन जीने का भरोसा रखेंगे। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है लेकिन आप कोई प्रतिक्रिया न करें। चतुराई से आप विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। कोई मित्र या रिश्तेदार आपकी दुखती रग छेड़ आपको दुख पहुंचा सकता है। कानूनी विवाद में उलझे जातकों को जीत हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक सप्ताह बीतेगा।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
 
उपाय : कांटेदार पौधे में तांबे के बर्तन से पानी डालें।
 
सिंह
 
जोर-जबर्दस्ती से बात नहीं बनती, जीवन में संयम बरतना जरूरी होता है। आपको अपने खिलाफ होने वाली साजिश का पुनर्भास हो सकता है। ये साजिश रचने वाले कोई और नहीं, आपके करीबी ही होंगे। सावधान रहें। प्रेमीजन के साथ चल रहे मतभेदों को जितनी जल्दी हो सके, सुलझा लें। परिवार में धन को लेकर झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। धन महत्व रखता है लेकिन संबंधों की एवज में नहीं। परिवार में सामंजस्य बनाना आपकी जिम्मेदारी होगी। मानसिक तनाव से बचना मुश्किल होगा। राय देते हुए सही शब्दों का प्रयोग करें ताकि सुनने वाले को सही सलाह भी मिल जाए और बुरा भी न लगे।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी
 
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
कन्या
 
शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा तकलीफदेह रहेगी। कार्यक्षेत्र में बदला लेने की भावना प्रबल रहेगी। याद रखें, मन की कटुता अपने लिए अधिक कष्टकारी होती है। अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहयता को खुले दिल से स्वीकारें। इस दौरान आप सभी पारिवारिक कर्जे खत्म करने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए धन समृद्धि का समय है। बीमार जातकों का इलाज सफल होता दिख रहा है। युवा लोगों के लिए रोमांस ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल
 
उपाय : रंग-बिरंगे कपड़े पहनें।
 
तुला
 
जश्न मनाने का समय है, घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। दोस्तों की गिनती बढ़ती दिख रही है और आपका सामाजिक दायरा बढ़ता जा रहा है। छात्रों के प्रयासों की तारीफ होगी, उन्हें आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। रिश्तों में भावनाओं को जिंदा रखें। प्यार जताएं, कर्मों से भी और शब्दों से भी। वर्कआउट न करने का असर शरीर पर दिखने लगा है। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएं यथार्थवादी हों, उसके बाद ही उन्हें कार्यक्षेत्र मे प्रस्तुत करें ताकि उन पर अमल किया जा सके। परिवार वालों का हंसी-मजाकभरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बना देगा।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
 
उपाय : मंदिर की सफाई करें।
 
वृश्चिक
 
आपकी कार्यकुशलता आपको सहकर्मियों से चार कदम आगे रखेगी। किसी भी काम में देरी के चलते परेशान न हों। ये समय संयम बरतने का है। जिसे दिल ही दिल में पसंद करते हैं, उससे अचनाक मुलाकात होने के संकेत हैं। परिवार वालों की मदद से कारोबार के विस्तार के मौके मिल सकते हैं। अपनी पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। पढ़ाई को बहाना बना घर से ज्यादा देर तक बाहर रहना छात्रों को माता-पिता के गुस्से का शिकार बना सकता है। कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : तोतिया हरा
 
उपाय : सरस्वती लॉकेट धारण करें।
 
धनु
 
करियर से जुड़ी किसी बात को हल्के में न लें। करियर के प्रति गंभीरता अपनाने की हिदायत दी जाती है। अपनों के प्यार व सहयोग से आपका खोया आत्मविश्वास दोबारा जाग उठेगा। दूसरों के साथ खुशियां बांटेंगे, यही आपके खुशहाल और सेहतमंद जीवन का राज है। स्टॉक मार्केट में धन लगाते हुए सावधान रहें, हो सके तो किसी जानकार से सलाह-मशविरा कर लें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहने से काम करना आसान होगा। रोमांटिक संबंध मजबूत होता दिख रहा है। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीला
 
उपाय : गले में काला धागा पहनें।
 
मकर
 
प्रेम संबंध में शालीनता बनी हुई है। जिन लोगों से प्यार करते हैं, उनके लिए कुछ नायाब करने की कोशिश करें ताकि उन्हें आपके प्यार का अहसास हो सके। फिजूलखर्ची काबू करनी होगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपके अधिकारों को चुनौती दे सकता है लेकिन आप अपने अधिकारों का खुलकर प्रयोग करें और जूनियर्स में बराबर बांटें। सेहत संबंधी परेशानियों के कारण असहाय महसूस न करें बल्कि चुनौतियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें। जीवनसाथी को खूबसूरत शब्दों में यह बताएं कि आप उनके लिए कितने कीमती हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : फिरोजी
 
उपाय : सुबह अपने पलंग की दाहिने ओर से उतरें।
 
कुंभ
 
दोगले न बनें, इससे आपकी छवि बिगड़ सकती है। मीडिया या एडवरटाइजिंग से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। छात्रों को समय पर जरूरी मदद मिल जाएगी जिसके कारण उनकी परफॉर्मेंस बेहतर हो सकेगी। सपने साकार करने के लिए मेहनत करनी होती है। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएं। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। हालांकि आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की जरूरत है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू
 
उपाय : किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं।
 
मीन
 
कारोबारियों के लिए फायदेमंद डील मिलने के योग हैं। आप हर कॉम्पिटिटर को मात देने में सफल रहेंगे। रोमांस आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। खुला खर्चा करने से बचें। खरीददारी करने से पहले सामान की उपयोगिता जानना जरूरी होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को मजबूरी न समझें। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और आपके अधिकारों में वृद्धि भी होगी तथा आपको पदोन्नति मिल सकती है। हंसी-मजाक के बीच आपके और आपके जीवनसाथी या प्रेमीजन के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है जिसके कारण फिर से वाद-विवाद हो सकता है। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : वॉयलेट
 
उपाय : काली चींटियों को चीनी डालें।
 
ALSO READ: Weekly Muhurat : इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त जानिए

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी