28 मई से 3 जून 2018 : साप्ताहिक राशिफल

* राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं... 

मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
गर्म जगह पर रहने वाले लोगों को छुट्टियां बिताने के लिए किसी ठंडे प्रदेश की तलाश रहेगी। आपका परिवार आपके हर विचार के साथ खड़ा नजर आएगा। व्यापारिक टूर फायदेमंद रहने की उम्मीद है। किसी लाभदायक सौदे से आपकी वित्तीय समस्या बहुत हद तक सुलझ जाने की संभावना है। जिसे आप प्यार करते हैं उसके करीब जाने के लिए सही दिशा में कदम उठाया जा सकता है। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : बेबी पिंक
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
पेशेवर स्तर पर लोगों से मिलकर रहने की निपुणता सीख सकते हैं। जिस काम के लिए आपको बेसब्री से इंतजार था उसकी इजाजत मिल जाने की संभावना है। अच्छी आमदनी रहने के कारण आप अपने सपने को पूरा करने का विचार कर सकते हैं। यदि आपने सावधानी नहीं दिखाई तो प्रेमी का आपसे लगाव कम हो सकता है। जंकफूड के कारण सेहत बिगड़ने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
ज्यादा लागत की वजह से किसी व्यापार को शुरू करने का विचार टाल सकते हैं। वित्तीय समस्या को दूर करने के लिए वैकल्पिक रास्ता ढूंढने में कामयाब रहने की संभावना है। आपको लग रहा था कि आप किसी विशेष काम को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन वास्तविकता इससे अलग हो सकती है। चीजों को परखने के बाद ही लेने से किसी भारी नुकसान से बचा सकता है। खाने-पीने में परहेज रखकर फिट बने रहेंगे।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
किसी पारिवारिक समारोह में नहीं बुलाए जाने के संकेत दिख रहे हैं। पेशेवर स्तर पर आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत बॉस को भी नजर आ सकती है। कला क्षेत्र के लोगों को पहचान न मिलने की समस्या से तनाव होने की संभावना है। वित्तीय मामले में मोल-जोल से लाभ उठा सकते हैं। किसी रिश्ते को तोड़ने का विचार एक बार आ जाने के बाद दुबारा न सोचना सही नहीं होगा, ऐसा कोई काम न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : हल्का हरा
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
घरेलू स्तर पर उलझे मामलों को प्रमुखता के साथ जल्द निपटा लेने की जरूरत है, इससे पहले कि उसका कोई बड़ा नुकसान हो। जिसे आप प्यार करते हैं उसका ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए कई प्रबंध कर सकते हैं। यदि आप व्यावसायिक क्षेत्र में अपनी जगह बनाना चाहते हैं तो आप अपना नजरिया उसी के हिसाब से विकसित कर सकते हैं। आमदनी का कई नया स्रोत मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : बैंगनी
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
आपकी तीक्ष्ण बुद्धि व्यवसाय को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकती है। जो लोग जीवनशैली से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें सचेत रहना चाहिए। दिनचर्या में सुधार का प्रयास कर सकते हैं। किसी करीबी मित्र से महत्वपूर्ण पेशेवर सलाह मिलने की उम्मीद है। घर पर शांति के साथ अपना कोई पेशेवर काम करना संभव नहीं लग रहा हो, तो किसी वैकल्पिक जगह की तलाश कर सकते हैं। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताए जाने की संभावना है, रिश्तों में मजबूती आएगी।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : क्रीम
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
आप में से कुछ लोग एक्सरसाइज में फन तलाशकर उसका भरपूर मजा ले सकते हैं। पेशेवर प्रतियोगिता के लिए की जाने वाली लगातार मेहनत रंग लाएगी, सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ खास पल बिताने की अपेक्षा रख सकते हैं। किसी रोमांचक यात्रा पर जाने की संभावना है। काम में नए लोगों को माहौल मन-मुताबिक लग सकता है। आपकी अच्छी सलाह परिवार के किसी सदस्य के लिए आश्चर्यजनक काम कर सकती है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सफेद
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए ये ट्रिप बहुत ही यादगार साबित होने वाली है। प्रेमी को लेकर आपके मन में उपजी कोई शंका समाप्त हो जाने की संभावना है। आप राहत महसूस कर सकते हैं। आप जिस काम को भी अपने हाथ में लेंगे उसमें शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद की मदद करने के कारण चारों तरफ आपकी तारीफ संभव है। लगातार प्रयासरत रहने के कारण स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : सफेद
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
परिवार में रखा गया मिलन समारोह अपेक्षानुरूप सफल होता नहीं दिख रहा। पेशेवर तौर पर स्थापित होने के लिए परिवार से भरपूर सहयोग मिलने की संभावना है। मकान या किसी अन्य संपत्ति-सौदे में आमदनी कम रहने के संकेत हैं। आपको किसी प्रतियोगिता या लैक्चर के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। वक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को प्रेमी से मिलने के लिए समय निकाल पाना मुश्किल लग रहा है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : बेबी पिंक
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
घरेलू नुस्खों के साथ आपका प्रयोग सफल रहने वाला है। बाहर घूमने जाना भले ही अनुमान से अधिक खर्चीला पड़ रहा हो, लेकिन बेशुमार रोमांच मिलने की संभावना है। वर्किंग वूमन के लिए ऑफिस और परिवार में सामंजस्य बिठाने में थोड़ी समस्या आ सकती है। घर से काम करने वालों के रास्ते में कई समस्याएं आ सकती हैं। प्रेम संबंध में उचित समय नहीं दे पाने के कारण नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आप में से कुछ लोगों को अच्छी सलाह की अत्यंत जरूरत होने वाली है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सुनहरा
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
कुछ महत्वपूर्ण कामों को आगे के लिए टाल देना सही कदम साबित होगा। किसी इंसान से मिलने के बाद उसके प्रति आकर्षण महसूस होने वाला है। रोमांस की शुरुआत के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना नजर आ रही है। आप दोस्त या भाई-बहन के साथ गप्पबाजी में समय बिता सकते हैं। मौसम की वजह से थोड़ी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बैंगनी
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
पेशेवर स्तर पर जो लोग आपके खिलाफ जा रहे थे, उनको डिप्लोमेसी से किनारे लगा सकते हैं। किसी नए अधिग्रहण से विशेष केटेगरी में शामिल होने की उम्मीद है। आपके घर दोस्त या रिश्तेदारों के आने की संभावना है, उनके साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। रूटीन में बदलाव लाकर अपनी सेहत सुधारने का प्रयास करेंगे। आपको प्रेमी या जीवनसाथी से सावधान रहने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पीच
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी