यह सप्ताह कार्य व व्यापार में सफलता का पैगाम लाएगा। कार्य विस्तार की आगामी कार्रवाई पर विचार-विमर्श संभव है। संतान पक्ष के व्यावसायिक पहलुओं को निखारने में रुचि रहेगी। जायदाद व लेन-देन के विवादित संदर्भों में नया मोड़ आ सकता है। धैर्य व साहस से चलना होगा। कटु शब्दों के प्रयोग हानिप्रद हो सकते हैं।
माथे पर सफेद चंदन लगाएं।
वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग भूरा।
पारिवारिक जीवन में शुभ व मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। दूरस्थ क्षेत्रों में तबादले पदोन्नति के साथ हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मियों को प्रोत्साहित करने की तरकीब आजमाएंगे। प्रेम संदर्भों की कहासुनी नागवार गुजर सकती है। किसी अंतिम निर्णय से पहले खुद ही विचार करें। लंबी व स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें।
पक्षियों को दाना डालें।
मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग केसरिया।
सेहत खिली हुई व तरोताजी रहेगी, बशर्ते संयमित दिनचर्या से किनारा न करें। पिता व भाई से आंशिक धनलाभ होगा। आमदनी के साधनों को मजबूत बनाने के प्रयास होंगे। बाजार में आपकी पहचान व साख में धीरे-धीरे इजाफा होगा। न्यायिक संदर्भों में चिंताएं हो सकती हैं, जो आगामी समय में सामान्य होगी।
गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
शैक्षिक व व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने में रुचि रहेगी। क्रीड़ा, लेखन व संगीत प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने का पुरस्कार मिलेगा। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो मन से प्रयास करें, सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तालमेल का अभाव झलक सकता है। माता-पिता को सम्मान दें। व्यावहारिक ज्ञान को उच्च बनाएंगे। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने का है।
माता-पिता की सेवा करें।
सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग पीच।
कार्यक्षेत्र में तरक्की के बंद रास्ते खुलेंगे। ग्राहकों को आकर्षित करने के नए तरीकों पर अमल हो सकता है। आपके कार्य व व्यवहार सराहनीय रहेंगे। माता-पिता व परिजन प्रसन्न रहेंगे। निवेश में सावधानी रखें। यात्रा से पहले जरूरी दस्तावेजों को खुद ही संभालें, गुम होने की आशंका है। भवन को आधुनिक ढंग से सजाने में अभी कुछ समय और लग सकता है।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा।
पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। धार्मिक कार्यों के आयोजन होंगे। प्रतियोगी प्रयासों को कम न करें। अचानक ही कहीं से फायदा होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। कोई निकट मित्र व पड़ोसी तनाव दे सकता है, अनावश्यक बातों में उलझने से बचें।
बंदरों को चने खिलाएं।
तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लेमन।
रुके हुए कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। प्रशासनिक व सामाजिक कार्यों के महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। प्रेम संदर्भों में मधुरता रहेगी। पैतृक जायदाद के विवाद गहरा सकते हैं, क्रोध व गुस्से से बचें। कुछ मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।
पक्षियों को दाना डालें।
वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग क्रीम।
भू-जायदाद के क्रय-विक्रय में द्विपक्षीय लाभ होगा। विरोधी परास्त होंगे। अचानक ही खुशी का समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के मध्य उत्तम तालमेल स्थापित रहेगा। सप्ताहांत में कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। धर्म कार्यों में रुचि रहेगी। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति आपकी साख बिगाड़ने की कोशिश करेगा।
मंदिर के दर्शन करें।
धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग बादामी।
क्रय-विक्रय के संदर्भों में फंसी पूंजी पुनः हाथ लगेगी। स्वजनों के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई खुशी का समाचार मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से सृजनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। सेहत संदर्भों को संवारने में थोड़ा वक्त लग सकता है, किंतु जल्द ही जोश-उमंग के साथ एक नई शक्ति का एहसास होगा।
योग व ध्यान करें।
मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीच।
व्यापारिक प्रसार के द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। निजी व सरकारी क्षेत्रों से अशंकालिक किंतु लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन मुस्काता रहे इसलिए तामसिक आहारों व कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। कार्यक्षेत्रों में भागदौड़ कुछ अंतराल के बाद नियंत्रित होगी। यात्रा में सावधानी रखें।
माथे पर केसर तिलक लगाएं।
कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग भूरा।
स्वास्थ्य में चुस्ती व फुर्ती रहेगी। मनोरंजन व आवागमन के आधुनिक साधनों को जुटाने में कामयाब रहेंगे। सार्वजनिक कार्यों को समय से पूर्ण करने की चुनौती रहेगी। प्रतिपक्षी आपकी कार्यशैली में शिथिलता का आरोप मढ़ सकते हैं। सप्ताहांत में भागदौड़ व चिंताएं बढ़ सकती हैं। तैराकी में लापरवाही से बचें।
बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा।
स्वजनों के मध्य बीते दिनों से चल रहे मतभेदों का अंत होगा। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। शोध, फिल्म कला, तकनीकी क्षेत्रों में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। मनोवांछित कार्य पूर्ण होने से हौसले बुलंद होंगे। पूंजी निवेश व लेन-देन में सावधानी रखें। अचानक ही कोई यात्रा हो सकती है। प्रतिद्वंद्वी के मध्य महत्वपूर्ण नीति का खुलासा न करें, यह हानिप्रद रहेगा।