Weekly Horoscope : नए सप्ताह में किसकी खुलेगी किस्मत, पढ़ें 12 राशियां

* सप्ताह का राशिफल (15 से 21 फरवरी 2021)
 
मेष-
 
कार्यक्षेत्र पर काम का अधिक दबाव महसूस कर सकते हैं। खराब स्वास्थ्य के चलते स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की कोशिश करेंगे। खर्चों पर अंकुश लगाने में थोड़ी समस्या महसूस कर सकते हैं। रोजमर्रा के तनाव कम करने में प्रेम एंटीडोट का काम करेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा। कहीं ड्राइविंग पर जाना मजेदार साबित होगा, यात्रा के दौरान लंबे समय बाद लोगों से मिलना हो सकता है।
 
उपाय : शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लेमन

वृषभ-
 
आपका अपना काम करने का एक तरीका है और कार्यक्षेत्र पर आपके प्रदर्शन से यह बात साबित भी हो जाएगी। आप अपने ईमानदार स्वभाव के चलते आस-पास के लोगों का विश्वास जीतने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ उत्कृष्ट टीमवर्क घरेलू मोर्चे पर चीजों को सुचारु रूप से चलाने में मददगार साबित होगा। शर्मीले स्वभाव के लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए साहस जुटा सकते हैं। सेहत को लेकर ये हफ्ता संतोषजनक रहेगा।
 
उपाय : मंदिर में ध्वजा का दान करें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रिमसन

मिथुन-
 
ऐसे लोग जिनके पास इस सप्ताह अच्छा समय है, क्रिएटिवटी के रूप में इस समय का उपयोग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर चीजों को कुशल तरीके से निपटाने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह आप अधिकार जताने की स्थिति में रहेंगे जिसका आप बहुत अच्छी तरीके से उपयोग भी कर पाएंगे। घर पर बदलाव करने के जीवनसाथी के विचारों को पूरा समर्थन देंगे। व्यस्तता के चलते प्रेम संबंधों को समय देना थोड़ा मुश्किल होगा।
 
उपाय : फिटकरी से दांत साफ करें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी 

कर्क-
 
कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा कर उसमें होने वाली देरी को छुपाने में सफल होंगे। किसी दबंग व्यक्ति को उसकी जगह रखने की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन आपको ये काम बहुत चतुराई से करना होगा। जीवनसाथी के साथ मूड के कारण चीजें खराब होने की संभावना है जिसके चलते आपको अपनी योजनाओं से समझौता करना पड़ सकता है। पाचन तंत्र से संबंधित समस्या हो सकती है। धन संबंधित समस्याओं पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
 
उपाय : शिवजी को जल चढ़ाएं।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : वॉयलेट

सिंह-
 
अपने साथी से अलग रह रहे लोगों के जल्दी एकजुट होने की संभावना है। परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र पर किसी की अनुपस्थिति के कारण काम का दबाव रहेगा जिसके चलते अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से खुद को स्थिर बनाने के लिए समय निकालें और मेहनत करें। जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से बचें, वरना समस्या हो सकती है।
 
उपाय : मीठा खाकर ही किसी काम की शुरुआत करें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीच

कन्या-
 
कार्यक्षेत्र पर अच्छा मुनाफा कमाने के योग बन रहे हैं। युवा जोड़े एक-दूसरे के साथ अच्छी समझ बनाने में सफल होंगे। अपनी बुद्धिमत्ता और आकर्षण से किसी को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल होंगे। अतिरिक्त आय के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल होंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को एक अच्छी डील मिलने की संभावना है। इस सप्ताह सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
 
उपाय : चांदी का छल्ला पहनें।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : डार्क टरक्वॉइश

तुला-
 
अच्छा समय गुजारने की चाह रखने वाले लोग कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कुछ चीजों को लेकर असमंजस की स्थिति महसूस कर सकते हैं इसलिए कम बोलें और लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुनें। परिवार के सदस्यों की मांगों के कारण मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आप किसी का विश्वास जीतने में सफल होंगे। दूसरी प्राथमिकताओं के चलते प्रेम संबंधों को समय देना मुश्किल होगा। खुद को तरोताजा करने के लिए थोड़ा आराम जरूर करें।
 
उपाय : रोजाना गाय के लिए रोटी निकालना ना भूलें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन

वृश्चिक-
 
कार्यक्षेत्र पर सभी पुराने मुद्दों को हल करने में सफल होंगे। अच्छी आय के चलते किसी नए व्यापार को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर आपके द्वारा की गई किसी की मदद के सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होने की संभावना है। किसी लंबी यात्रा पर जाना दिलचस्प लेकिन थका देने वाला साबित होगा।
 
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गोल्डन

धनु-
 
किसी मामले को लेकर असमंजस महसूस कर सकते हैं। रिटेल का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए उधार देना रिस्की साबित हो सकता है। आप इस समय किसी की निजी समस्याओं का समाधान करने की मनोस्थिति में नहीं हैं इसलिए ज्यादा ना सोचें। जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति चिंतित होकर आपसे नाराज हो सकता है। वैवाहिक जीवन को सुचारु रूप से चलाने के लिए संबंधों में रोमांस लाएं।
 
उपाय : बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लैवेंडर

मकर-
 
अपनी बातों से दूसरों को मनाने की अपनी कला के चलते विपक्षी पार्टी का दिल जीतने में सफल होंगे। कमाई में बढ़ोतरी के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। घर पर कुछ चीजों को व्यवस्थित करने में अपना उत्पादक समय बर्बाद कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह रोमांचभरा साबित होगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। दोस्त आपको एक लंबी ड्राइव या अपने घर स्टे करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।
 
उपाय : शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी

कुंभ-
 
आपके पेशेवर उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पैसा उतना महत्वपूर्ण नहीं होगा जितना कि कुशल कर्मियों को खोजना। ग्राहकों के मुंह से मिली प्रशंसा और पब्लिसिटी के चलते रिटेलर्स को लाभ होगा। किसी समारोह में हिस्सा लेना लंबे प्रेम-प्रसंग की शुरुआत साबित होगा। किसी मामले पर इस सप्ताह कोई आपसे आपकी राय जान सकता है। आरामदायक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो दूसरों के साथ वाहन साझा न करें।
 
उपाय : काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का गुलाबी

मीन-
 
प्रोफेशनल्स अपने-अपने फील्ड में व्यस्त रह सकते हैं। सोच-समझकर किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। इस सप्ताह कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। किसी दूर स्थान पर यात्रा पर जाना आरामदायक और शिक्षाप्रद साबित होगा। अच्छी सेहत के लिए अनुशासित जीवन जीने की आदत डालें। जीवनसाथी के मनमौजी स्वभाव के चलते परेशान हो सकते हैं। अपनी समृद्धि का अपने अधीनस्थों को भी आनंद उठाने दें।
 
उपाय : विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : बॉटल ग्रीन


ALSO READ: हरिद्वार कुंभ मेले में ऐसे वस्त्र पहनकर ना जाएं

ALSO READ: पितृदोष से मुक्ति के मात्र 5 अचूक उपाय

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी