जवां दिखाता है एअरब्रश मेकअप, जानें 5 फायदे

मेकअप करने का सिद्धांत भले ही एक हो, लेकिन इसे करीने के तरीके अलग-अलग हैं। मेकअप करने के लिए एअरब्रश तकनीक एक बेहतरीन तकनीक है, जो चेहरे को जवां दिखाने के साथ ही करीने से खूबसूरत बनाती है। जानिए इसके यह 5 फायदे - 


यह भी पढ़ें :  गोरा रंग रहेगा बरकरार, इन 5 तरीकों से
 
1 यह चेहरे पर लंबे समय तक, यानि 10 से 12 घंटों तक आराम से टिका रहता है और इसे करते वक्त बहुत ज्यादा समय नहीं लगता। यह 2 से 3 मिनट में ही आपको खूबसूरत बना सकता है।

यह भी पढ़ें :  कोहनी का कालापन दूर करने के 5 घरेलू उपाय
 
2 एक बार यह मेकअप करने के बाद आपको बार-बार टचअप करने की जरूरत नहीं होती, यह जैसा किया गया था अंत तक वैसा ही रहता है। 

यह भी पढ़ें : गले की झुर्रियों को ऐसे हटाएं, जानें 5 उपाय


3 पसीने की समस्या भी इस मेकअप को बिगाड़ नहीं सकती, अत: आप इसे एक बार करने के बाद बिल्कुल बेफिक्र रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें : खिल उठेगा होंठों का रंग, काले होंठ बनेंगे गुलाबी
 
4 इसे करने के बाद त्वचा पर कोई नुकसान नहीं होता। यह बिल्कुल हाइजीनिक होता है, क्योंकि इसे करने के लिए ब्रश या हाथों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया जाता।

यह भी पढ़ें :  दाग धब्बे हटाकर, त्वचा को बेदाग बनाएंगे 10 उपाय
 
ऑइली स्किन के लिए यह बेहतरीन है। यह त्वचा का नैचुरली ग्लोइंग औक नैन नक्श को उभरा हुआ दिखाता है। फोटोसेशन या पोर्टफोलियो आदि के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें