क्या है bb cream?
BB क्रीम एक मेकअप प्रोडक्ट है जो आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल कई लोगों को bb क्रीम का पूरा नाम नहीं पता होता है। bb क्रीम को 'beauty balm' या 'blemish balm' भी कहते हैं। यह क्रीम लाइट कवरेज के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आप अपने ब्लेमिशेस को लाइट टिके से छुपा सकते हैं। bb क्रीम आपकी त्वचा को हाइड्रेट करती है। पर bb क्रीम के साथ आपको सनस्क्रीन ज़रूर लगाना चाहिए।
क्या है cc cream?
cc क्रीम, bb क्रीम जैसी ही एक मेकअप प्रोडक्ट है। पर cc क्रीम, bb क्रीम से ज्यादा कवरेज देती है। इस क्रीम में cc का मतलब 'color control' या 'complexion corrector'है। इस क्रीम का मकसद चेहरे से रेडनेस को कम करना और डार्क स्पॉट को छुपाना है। cc क्रीम के इस्तेमाल से रिंकल को काफी हद तक छुपा सकते हैं। हालांकि दोनों काफी सामान क्रीम हैं लेकिन cc क्रीम का टेक्सचर bb क्रीम से लाइट होता है और यह ज्यादा कवरेज प्रदान करती है।