भाई दूज पर भाई को क्यों खिलाते हैं पान और कैसा भोजन बनाना चाहिए?

When is Bhai Dooj 2023: भाई दूज या भैया दूज पर्व को भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि नामों से मनाया जाता है। भाई दूज के दिन मृत्यु के देवता यमराज का पूजन भी होता है। मान्यता है कि इसी दिन यम देव अपनी बहन यमुना के बुलावे पर उनके घर भोजन करने आए थे।
 
भाई दूज का पर्व कार्तिक शुक्ल द्वितिया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और भोजन कराती हैं। इस बार भाई दूज के त्योहार को लेकर कंफ्यूजन है कि यह 14 नवंबर को रहेगा या कि 15 नवंबर 2023 बुधवार को मनाया जाएगा। अधिकतर विद्वानों के अनुसार 15 नवंबर 2023 की सलाह दी जा रही है।
 
द्वितीया तिथि प्रारम्भ- 14 नवम्बर 2023 को दोपहर 02:36 से प्रारंभ।
द्वितीया तिथि समाप्त- 15 नवम्बर 2023 को दोपहर 01:47 पर समाप्त।
 
भाई दूज तिलक का शुभ समय- 15 नवम्बर बुधवार दोपहर 01:09:56 to दोपहर 01:49:20 तक।
 
विजय मुहूर्त : दोपहर 01:53 से 02:36 के बीच।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:28 से 05:54 के बीच।
सायाह्न पूजा मुहूर्त : शाम 05:28 से 06:47 के बीच।
 
भाई दूज पर भाई को क्यों खिलाते हैं पान?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी