तेजस्वी का नीतीश पर बड़ा हमला, नौकरी मांगने पर लाठी मिली, सुरक्षा मांगी अपराध मिला

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (07:44 IST)
पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार सुबह ट्विटर पर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश राज में नौकरी मांगने पर लाठी मिली, सुरक्षा मांगी अपराध मिला, खुशहाली मांगी हर जीवन बदहाल मिला। 
 
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान का समय जैसे जैसे करीब आ रहा है। नीतीश और तेजस्वी एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
 
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, नौकरी मांगी लाठी मिली, सुरक्षा मांगी अपराध मिला, खुशहाली मांगी हर जीवन बदहाल मिला। बिहार की जनता पर कुशासन थोपने वालों बिहार के हर गांव, कस्बे, शहर से गूंज रही है ये आवाज 'हम तो लेकर रहेंगे अपना अधिकार।'
 

नौकरी मांगी लाठी मिली, सुरक्षा मांगी अपराध मिला, खुशहाली मांगी हर जीवन बदहाल मिला।
बिहार की जनता पर कुशासन थोपने वालों
बिहार के हर गांव, कस्बे, शहर से गूंज रही है ये आवाज़

"हम तो लेकर रहेंगे अपना अधिकार" pic.twitter.com/fhs9Y6xfuv

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 16, 2020
इससे पहले नीतीश कुमार ने जमुई के चकाई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि काम में ही हमारा विश्वास है। लेकिन कुछ लोगों को इसकी कोई समझ नहीं है और कुछ भी अनुभव नहीं है। ऐसे लोग अपने प्रचार के लिए मेरे बारे में कुछ भी बोलते रहते हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी