Hero Xtreme 200S का सस्ता अवतार हुआ लॉन्च, 200cc के दमदार इंजन के साथ रेसिंग का मजा, जानिए क्या है कीमत

गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (19:12 IST)
Hero Xtreme 200S 4V launched : Hero ने भारत में नई Xtreme 200S का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसमें रेसिंग डिजाइन और पावरफुल 4-वॉल्व वाला 200cc इंजन मिलता है। स्पोर्टी लुक और ABS जैसे सुरक्षा फीचर्स इसे और भी धांसू बनाते हैं। Hero ने यह बाइक भारतीय बाजार में 1.41 लाख रुपए (एक्स शोरूम) की कीमत में लॉन्च की है। Hero Xtreme 200S को हीरो ने इसे स्पोर्ट्स रेड, पैंथर ब्लैक, सिल्वर वाइट रंगों में पेश किया है।
 
दमदार बाइक की तलाश खत्म : बाइक स्मूद और सुविधाजनक राइड के लिए बनाई गई है। Hero Xtreme 200S बाइक उन राइडर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है जो शक्तिशाली और दमदार बाइक खोज रहे हैं या लेना चाहते है। इसका आकर्षक डिजाइन बाइकर्स को पसंद आएगा। यह नई Xtreme 200S सिंगल चैनल ABS के साथ स्टैंडर्ड आती है। 
कैसा है इंजन : कंपनी ने बाइक में 199.6 cc सिंगल सिलेंडर 4V इंजन दिया है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलता है और यह इंजन 17.8 bhp की पावर और 16.45 nm का टॉर्क जनरेट करता है।  स्पीड की बात की जाए तो यह 115kmph तक जा सकती है। कंपनी इसकी 40kmpl की माइलेज का दावा करती है। बाइक का कुल वजन 154.5kg होने वाला है। 
 
ब्लटूथ का कनेक्टिविटी ऑप्शन : Hero ने इस बाइक के अंदर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का ऑप्शन भी दिया है जो कॉल\मेसिज, नेविगेशन जैसी चीजों के बारे में बताता है। यह बाइक मार्किट में Suzuki gixxer SF और Yamaha R15 S को टक्कर देती नजर आ रही है।
 
कैसा है लुक : Hero Xtreme 200S 4V नए स्प्लिट हैंडलबार के साथ आती है जो लम्बी राइड को एकदम आरामदायक बनाती है। पिछले टायर के ऊपर एक बड़ा टायर हग्गर भी दिया गया है। यह बाइक ट्विन LED हैडलैम्प्स के साथ ट्विन LED DRL और LED टेललैंप्स के साथ एक सिग्नेचर स्टाइल लुक देती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी