आज जिनका जन्मदिन है (15.8.2010)

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 15 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 15 अगस्त को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 1996, 2002, 2004, 2006, 2009, 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : माँ सरस्वती, महालक्ष्म

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा वर्ष 2010
वर्तमान वर्ष मूलांक 6 वालों के लिए अत्यंत खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के मामलों में प्रगति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लेकिन जैसा कि आपके मूलांक की विशेषता है आप इस वर्ष विपरीत लिंग से प्रभावित रहेंगे। लेकिन ग्रह आपको चेतावनी दे रहें हैं कि इस वर्ष आप अपने चरित्र का ध्यान रखे अन्यथा जरा-सी चूक आपको परेशानी में डाल सकती है।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई



आज के मुहूर्त (15.8.2010)
रविवार, 15 अगस्त 2010

आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- शुक्ल, तिथि- षष्ठी दिन 01.31 पश्चात सप्तमी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- रमजान, तारीख- 04, नक्षत्र- चित्रा प्रात: 07.06 पश्चात स्वा‍त‍ि मंगलरात्रि 30.17 पश्चात विशाखा, योग- शुभ दिन 10.05 पश्चात शुक्ल, सूर्योदयकालीन करण- गरज, चंद्रमा- तुला राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।

मुहूर्त- गृह प्रवेश का मुहूर्त।

दिन का पर्व- स्वतंत्रता दिवस, वर्ण षष्ठी, श्रीमाल षष्‍ठी।

कार्य की अनुकूलता के लिए- सूर्य को अर्घ्य प्रदान करके वहीं सात बार घूमें।

उपयोगी ज्ञान- भवन में सभी दीवारों की तुलना में पूर्व की दीवार सबसे पतली होना चाहिए।

शुभ समय- प्रात: 09.00 से 11.30 सायं 01.24 से 03.42।

सुझाव- यदि संभव हो तो सायं 05.20 से 06.57 के मध्य शुभ कार्य टालें।

वेबदुनिया पर पढ़ें