आपका जन्मदिन: 25 सितंबर
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
शुभ वर्ष : 2026
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
दीनदयाल उपाध्याय (Deendayal Upadhyaya) - भारतीय विचारक और जनसंघ के प्रमुख नेता।
सतीश धवन (Satish Dhawan) - भारतीय गणितज्ञ और एयरोस्पेस इंजीनियर।
कैथरीन जेटा-जोन्स (Catherine Zeta-Jones) - वेल्श अभिनेत्री।
विल स्मिथ (Will Smith) - अमेरिकी अभिनेता और रैपर।
क्रिस्टोफर रीव (Christopher Reeve) - अमेरिकी अभिनेता, जो 'सुपरमैन' की भूमिका के लिए जाने जाते हैं।