09 November Birthday: आपको 9 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk

शनिवार, 8 नवंबर 2025 (18:10 IST)
09 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 9 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: weekly ank jyotish: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए नया सप्ताह, जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (10 से 16 नवंबर 2025)
 
आपका जन्मदिन: 9 नवंबर
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
 
शुभ वर्ष : 2027, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। 
 
परिवार और रिलेशन: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
 
महत्वपूर्ण कार्य: आज कई योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
मोहम्मद इक़बाल (Muhammad Iqbal): एक महान कवि, दार्शनिक और राजनीतिज्ञ। उर्दू और फ़ारसी में उनकी शायरी को आधुनिक काल की सर्वश्रेष्ठ शायरी में गिना जाता है।
 
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw): एक भारतीय क्रिकेटर, जिन्होंने तीनों प्रारूपों में भारत के लिए खेला है।
 
तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav): एक भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के उपमुख्यमंत्री। वह एक पूर्व पेशेवर क्रिकेटर भी हैं।
 
पंकज धीर (Pankaj Dheer): एक भारतीय अभिनेता, जिन्हें मुख्य रूप से दूरदर्शन की प्रसिद्ध टेलीविजन श्रृंखला 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर शीघ्र शादी और उत्तम वैवाहिक जीवन के लिए 8 अचूक उपाय

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी