23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk

शनिवार, 22 नवंबर 2025 (18:15 IST)
23 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 23 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Mokshada Ekadashi Katha: मोक्षदा एकादशी व्रत क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानें पौराणिक कथा
 
आपका जन्मदिन: 23 नवंबर
 
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। 
 
परिवार: पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
सत्य साईं बाबा (Sathya Sai Baba): आध्यात्मिक गुरु और समाजसेवी।
 
गीता दत्त (Geeta Dutt): भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका, जो अपनी भावपूर्ण आवाज़ के लिए जानी जाती थीं।
 
बाबा सहगल (Baba Sehgal): भारत के पहले रैपर/ Rapper के रूप में प्रसिद्ध भारतीय गायक, रैपर और अभिनेता।
 
साजिद ख़ान (Sajid Khan): हिंदी फिल्म निर्देशक, टीवी प्रस्तोता और अभिनेता।
 
कृश्न चन्दर (Krishan Chander): उर्दू और हिंदी के प्रमुख कथाकार और उपन्यासकार। उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: 'मालव्य' और 'लक्ष्मी नारायण' राजयोग: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन लाभ

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी