03 December Birthday: आपको 3 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk

मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 (18:20 IST)
आपको 3 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!
 
03 December Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 3 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Trigrahi yog: वृश्चिक राशि में बना त्रिग्रही योग, 5 राशियों के लिए है बहुत ही शुभ समय
 
आपका जन्मदिन: 3 दिसंबर
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 
 
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। 
 
व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। 
 
करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
मिताली राज (Mithali Raj): टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला।
 
कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma): भारतीय अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं जो मुख्य रूप से हिंदी, बंगाली कुछ अंग्रेजी फिल्मों में काम करती हैं।
 
शिवनारायण श्रीवास्तव (Shivnarayan Srivastava): हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील और मननशील रचनाकार।
 
खुदीराम बोस (Khudiram Bose): भारतीय स्वाधीनता के लिए बहुत ही कम उम्र में फांसी पर चढ़ गए।
 
डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती (Dr. Rajendra Prasad): भारत के पूर्व राष्ट्रपति।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Weekly Horoscope: 01 से 07 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल, जानें ग्रहों की चाल और जीवन के रहस्य

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी