29 December Birthday: आपको 29 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk

रविवार, 28 दिसंबर 2025 (18:15 IST)
29 December Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 29 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026: आपकी जिंदगी के अहम मोड़ पर अंक शास्त्र की भविष्यवाणी
 
आपका जन्मदिन: 29 दिसंबर
 
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
 
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
 
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।
 
परिवार: पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। किसी की दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। 
 
करियर: लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। 
 
सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat): मुख्य रूप से टेलीविजन और फिल्मों के भारतीय अभिनेता।
 
ट्विंकल खन्ना/ टीना जतिन खन्ना (Twinkle Khanna): अभिनेत्री, लेखिका फिल्म इंटीरियर डिजाइनर।
 
सुधीश पचौरी (Sudhish Pachauri): प्रसिद्ध आलोचक, प्रमुख मीडिया विश्लेषक, साहित्यकार और स्तंभकार। 
 
राजेश खन्ना (Rajesh Khanna): हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
 
रामानन्द सागर (Ramanand Sagar): प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: सबरीमाला की दिव्य यात्रा: जानिए क्या है 41 दिनों की कठिन तपस्या और 'मंडला पूजा' का रहस्य

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी